डीडी नगर और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 4.910 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
आरोग्यधाम अस्पताल के पीछे मैदान में गांजा बेचते आरोपी को दबोचा, NDPS एक्ट में मामला दर्ज
रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना डीडी नगर पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 4.910 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर की गई, जिसमें मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोग्यधाम अस्पताल के पीछे स्थित खाली मैदान में घेराबंदी कर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम चन्द्रमणि सूर्यवंशी, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम रिकोकला, थाना कसडोल, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 4.910 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2,45,500 रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना डीडी नगर में अपराध क्रमांक 348/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रायपुर शहर में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी स्तर पर ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
















































