रायगढ़ पुलिस में 18 प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की आमद, एसएसपी ने दी जनसेवा और अनुशासन की सीख
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी
पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं बल्कि जनसेवा का दायित्व है
रायगढ़ ACGN:- पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़, नया रायपुर के निर्देश पर जिले में 18 प्रशिक्षु उप निरीक्षकों के आगमन के बाद पुलिस विभाग में नई ऊर्जा का संचार देखने को मिला है। ये सभी प्रशिक्षु उप निरीक्षक व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए रायगढ़ जिले में पदस्थ किए गए हैं, जहां वे फील्ड स्तर पर पुलिसिंग की बारीकियों को सीखते हुए अपने प्रशिक्षण को और अधिक सशक्त बनाएंगे।
पुलिस लाइन में आमद दर्ज कराने के उपरांत रक्षित निरीक्षक अमित सिंह द्वारा सभी प्रशिक्षु उप निरीक्षकों का वरिष्ठ अधिकारियों से परिचय कराया गया। इस दौरान जिले में उनके प्रशिक्षण की रूपरेखा और जिम्मेदारियों से भी अवगत कराया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अकादमी प्रशिक्षण के बाद अब फील्ड में वास्तविक परिस्थितियों का सामना करने का समय है, जो किसी भी पुलिस अधिकारी के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण चरण होता है। उन्होंने कहा कि व्यवहारिक प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अनुभव ही एक बेहतर पुलिस अधिकारी की नींव रखते हैं।


एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने सभी प्रशिक्षुओं को अनुशासन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की सलाह दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग की गरिमा बनाए रखना हर अधिकारी का नैतिक दायित्व है और इसके लिए आचरण में पारदर्शिता आवश्यक है।
उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने वाली संस्था नहीं है, बल्कि यह समाज के प्रति सेवा और संवेदनशीलता का माध्यम भी है। जनता के प्रति जवाबदेही और सहयोगात्मक व्यवहार ही एक सफल पुलिस अधिकारी की पहचान है।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा ने भी प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को मार्गदर्शन दिया और उन्हें प्रशिक्षण अवधि का अधिकतम लाभ उठाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि विवेचना, कानून व्यवस्था और पुलिसिंग के हर पहलू को गंभीरता से समझना उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक है।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने 18 प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को जिले के विभिन्न स्थानों पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया है, जहां वे प्रत्यक्ष रूप से फील्ड में कार्य करते हुए पुलिसिंग की वास्तविक परिस्थितियों को समझेंगे।
प्रशिक्षण के दौरान एसएसपी ने सभी को संदेश दिया कि “पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं बल्कि जनसेवा का दायित्व है। प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान को फील्ड में व्यवहारिक रूप से लागू करें और अनुशासन, ईमानदारी तथा संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।”
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

