नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चौकी खरसिया पुलिस ने लूट की वारदात का 24 घंटे में किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

चौकी खरसिया पुलिस ने लूट की वारदात का 24 घंटे में किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

लिफ्ट के बहाने बुलाकर 35 हजार की लूट, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई में आरोपियों को दबोचा

रायगढ़ ACGN:- जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में हुई लूट की एक गंभीर वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच सख्त संदेश गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी संजय सिंह सिदार निवासी ग्राम सिंघरा थाना मालखरौदा जिला सक्ती 29 मई 2026 को खरसिया आया था, जहां उसने एटीएम से 35 हजार रुपये निकाले थे। इसके बाद उसकी मुलाकात छोटू उर्फ विक्की उर्फ विकेश्वर चौहान से हुई, जिसने उसे मोटरसाइकिल पर साथ चलने के लिए कहा। इसी दौरान पीपल पेड़ के पास पहले से मौजूद द्वारिका चौहान और राहुल सिदार भी वहां पहुंचे और तीनों ने मिलकर प्रार्थी को जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी 35 हजार रुपये की नगदी लूट ली और मौके से फरार हो गए।


घटना के बाद पीड़ित ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 263/2026 धारा 309(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेहियों की पहचान कर अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी और तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि लूटी गई राशि में से 32 हजार 500 रुपये शराब और अन्य खर्चों में खर्च कर दिए गए, जबकि शेष 2 हजार 500 रुपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।
पुलिस ने आरोपी छोटू उर्फ विक्की उर्फ विकेश्वर चौहान उम्र 22 वर्ष निवासी खंतीपार पुरानी बस्ती खरसिया, द्वारिका चौहान उम्र 24 वर्ष निवासी अटल आवास खरसिया तथा राहुल सिदार उम्र 19 वर्ष निवासी अटल आवास खरसिया को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी सहित सहायक उप निरीक्षक उदय सिदार, आरक्षक कीर्ति सिदार, साविल चंद्रा, मुकेश यादव, सोमनाथ पटेल एवं रामभजन राठिया की अहम भूमिका रही।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now