नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोण्डापल्ली का बेली ब्रिज बना विकास, विश्वास और सुशासन का सेतु – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कोण्डापल्ली का बेली ब्रिज बना विकास, विश्वास और सुशासन का सेतु

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बीजापुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


दूरस्थ अंचलों तक विकास पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

बीजापुर ACGN:- छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र कोण्डापल्ली में निर्मित बेली ब्रिज आज विकास और सुशासन का प्रतीक बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत इस बेली ब्रिज का निरीक्षण करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण अधोसंरचनात्मक कार्य बताया।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने पुल की निर्माण तकनीक, मजबूती और उपयोगिता की जानकारी ली तथा इसे बदलते बस्तर की तस्वीर करार दिया। उन्होंने कहा कि सड़क, पुल और अन्य आधारभूत सुविधाएं केवल निर्माण कार्य नहीं हैं, बल्कि ये दूरस्थ क्षेत्रों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का मजबूत माध्यम हैं। सरकार का लक्ष्य है कि विकास की रोशनी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
भारतीय सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा निर्मित यह बेली ब्रिज बीजापुर-पूवर्ती मार्ग परियोजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है। अधिकारियों ने बताया कि यह तकनीक पारंपरिक पुलों की तुलना में अधिक किफायती, मजबूत और तेजी से निर्माण योग्य है, जिसे लगभग एक माह के भीतर तैयार किया जा सकता है। दुर्गम और संवेदनशील क्षेत्रों में यह तकनीक कनेक्टिविटी को तेजी से मजबूत कर रही है।
बीजापुर जिले में अब तक कुल 21 बेली ब्रिजों का निर्माण किया जा चुका है, जिससे दूरस्थ गांवों में आवागमन काफी सुगम हुआ है। इन पुलों के माध्यम से स्थानीय लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं तक पहुंचने में बड़ी राहत मिली है, जिससे क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को गति मिली है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर श्रमिकों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि राज्य के श्रमिक और युवा ही विकास यात्रा के असली आधार हैं। उन्होंने श्रमिकों से संवाद कर उनके अनुभव भी साझा किए और उनका उत्साहवर्धन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में हो रहा अधोसंरचना विकास नए अवसरों का निर्माण कर रहा है। कोण्डापल्ली का यह बेली ब्रिज केवल एक संरचना नहीं, बल्कि विकास, विश्वास और सुशासन का मजबूत प्रतीक है, जो यह दर्शाता है कि अब दूरस्थ क्षेत्र भी मुख्यधारा के विकास से जुड़ रहे हैं और लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now