सीएम हेल्पलाइन (1076) के नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
टोल-फ्री कॉल, वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप और व्हाट्सएप से दर्ज होंगी नागरिकों की शिकायतें
रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा मंत्रालय (महानदी भवन), नवा रायपुर में सीएम हेल्पलाइन (1076) से जुड़े विभागीय नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में राज्य के विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए और शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुशासन एवं अभिसरण विभाग के सचिव श्री राहुल भगत ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन नागरिकों तक सुशासन पहुंचाने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

प्रशिक्षण सत्र में अधिकारियों को आधुनिक शिकायत प्रबंधन प्रणाली (Grievance Redressal System) के व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि किस प्रकार शिकायतों का स्तरवार निपटारा एल-1 से लेकर एल-4 तक स्वचालित प्रणाली के माध्यम से किया जाता है। साथ ही नागरिकों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की प्रक्रिया भी समझाई गई।
सुशासन एवं अभिसरण विभाग के संयुक्त सचिव श्री मयंक अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रणाली के माध्यम से शिकायत निवारण की गति और नागरिक संतुष्टि दोनों में उल्लेखनीय सुधार आएगा। उन्होंने बताया कि आगामी समय में नागरिक टोल-फ्री नंबर 1076 पर कॉल करके, वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप तथा व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी शिकायतें आसानी से दर्ज करा सकेंगे।
यह व्यवस्था आम जनता को त्वरित समाधान उपलब्ध कराने और शासन को अधिक जवाबदेह एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

