नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 39 वर्षों की गौरवशाली सेवा के बाद प्राचार्य डॉ. आई.पी. यादव को भावभीनी विदाई – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

39 वर्षों की गौरवशाली सेवा के बाद प्राचार्य डॉ. आई.पी. यादव को भावभीनी विदाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय दाऊपारा में आयोजित हुआ सम्मान एवं विदाई समारोह, शिक्षकों और अधिकारियों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

मुंगेली ACGN:- पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय दाऊपारा, मुंगेली के प्राचार्य डॉ. आई.पी. यादव के सेवानिवृत्ति उपरांत विद्यालय एवं संकुल परिवार द्वारा 1 जून 2026 को एमडीएम हॉल में सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। डॉ. यादव ने 31 मई 2026 को 62 वर्ष की अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण करते हुए अपने 39 वर्षों के दीर्घ एवं गौरवशाली सेवाकाल को पूर्ण किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों के स्वागत एवं पुष्पगुच्छ भेंट के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता सांत्वना दत्ता ने किया तथा उन्होंने डॉ. यादव के सम्मान में अभिनंदन पत्र का वाचन किया। इसके पश्चात अधिकारियों, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के पदाधिकारियों, शैक्षिक समन्वयकों एवं प्रधान पाठकों द्वारा डॉ. यादव को शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।


वक्ताओं ने अपने संबोधन में डॉ. यादव की कार्यकुशलता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, समन्वय कौशल एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. यादव ने अपने सेवाकाल में शिक्षा जगत में उत्कृष्ट कार्य करते हुए अनेक विद्यार्थियों और शिक्षकों का मार्गदर्शन किया तथा अपने उच्च आदर्शों से सभी को प्रेरित किया।


सम्मान से अभिभूत डॉ. आई.पी. यादव ने अपने उद्बोधन में सभी सहयोगियों, अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने लंबे सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर समर्पण और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला तथा विद्यालय की निरंतर प्रगति की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्राचार्य महादेव यादव ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि डॉ. यादव का मार्गदर्शन और योगदान विद्यालय परिवार के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।


इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक अशोक सोनी, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी विजय वर्मा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार बावरे, बीआरसी सूर्यकांत उपाध्याय, एसएमडीसी अध्यक्ष रामशरण यादव, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंगेली के प्राचार्य कृष्ण कुमार नवरंग सहित अनेक शिक्षा अधिकारी, प्रधान पाठक, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में व्याख्याता पंकज मिश्रा, रश्मि पाण्डेय, वंदिता गुप्ता, सविता देवांगन, रूही फातिमा, पुष्पांजली कोशले, संध्या कुजूर, दीपांजली सोनी, शबनम बानो, राहुल वर्मा, उमाशंकर साहू, हरिशंकर गुप्ता, दिलेश्वरी मरावी, रंजीता केंवट, वीर सिंह सिकंदर, ललिता प्रसाद पाटले, नर्मदा साहू, साकेत शुक्ला, पीटीआई राजेंद्र प्रसाद साहू, दुर्गेश देवांगन, डुलेश गबेल, नवीन कुमार, राहुल यादव, यीतेश्वरी, बंशीलाल कुम्हार, राकेश साहू सहित विद्यालय एवं संकुल के समस्त शिक्षकों और कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही।


डॉ. आई.पी. यादव की विदाई के अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने उनके स्वस्थ, सुखद, दीर्घायु एवं सफल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी शुभकामनाएं दीं।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now