बीजेपी वार्ड सभापति रविंद्र कुमार साहू ने BLO कर्मियों और जरूरतमंदों को बांटे छाते
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गंजाम, ओड़िशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनिल कुमार चौधरी
भीषण गर्मी में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में जुटे कर्मचारियों की मदद को आगे आए युवा समाजसेवी
गंजाम ACGN:- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंजाम जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान की शुरुआत हो चुकी है। यह अभियान 30 मई से 28 जून तक संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर पहुंचकर मतदाताओं का सत्यापन, नए पात्र मतदाताओं का पंजीयन तथा अपात्र नामों को हटाने का कार्य कर रहे हैं, ताकि एक त्रुटिरहित और विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार की जा सके।

भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच BLO कर्मी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। उनकी इसी मेहनत और सेवा भावना का सम्मान करते हुए गैषाईनुआग्राम वार्ड क्रमांक 26 के भाजपा वार्ड सभापति एवं युवा समाजसेवी रविंद्र कुमार साहू ने BLO कर्मियों को छाते वितरित किए।
श्री साहू ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में निर्वाचन कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और कठिन परिस्थितियों में भी वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। ऐसे में उनका सम्मान और सहयोग करना समाज का दायित्व है। छाते मिलने से कर्मियों को धूप से राहत मिलेगी और वे अधिक सुविधा के साथ अपना कार्य कर सकेंगे।

इसके साथ ही रविंद्र कुमार साहू ने क्षेत्र के गरीब, बेसहारा एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भी छाते वितरित कर मानव सेवा का परिचय दिया। उनकी इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहनीय बताया और कहा कि यह केवल सहायता का कार्य नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदनाओं का उत्कृष्ट उदाहरण है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि आज के समय में निस्वार्थ सेवा और सहयोग की भावना दुर्लभ होती जा रही है। ऐसे में रविंद्र कुमार साहू द्वारा किया गया यह प्रयास समाज के अन्य लोगों को भी जनसेवा के लिए प्रेरित करेगा। उनकी इस जनहितकारी पहल की क्षेत्र में व्यापक प्रशंसा हो रही है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

