बस कर्मचारी संघ ने मरीजों और जरूरतमंदों के बीच किया फल वितरण
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कालाहांडी, ओडिशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- चम्पक अग्रवाल
भीषण गर्मी के बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवा कार्य, मरीजों ने जताया आभार
कालाहांडी ACGN:- समाज सेवा और मानवता के कार्यों में सदैव अग्रणी रहने वाले धर्मगढ़ उपखंड बस कर्मचारी संघ ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए जूनागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मरीजों और जरूरतमंद लोगों के बीच फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान अस्पताल में उपचाररत मरीजों तथा उनके परिजनों को गर्मी के मौसम में लाभदायक विभिन्न फलों का वितरण किया गया।
बस ड्राइवर एवं कर्मचारी संघ समय-समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाता रहा है। यात्रियों की सुविधा से लेकर अस्पतालों में मरीजों की सहायता तथा जरूरतमंद और असहाय लोगों की मदद के लिए संघ के सदस्य हमेशा आगे रहते हैं। इसी सेवा भावना के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सोमवार सुबह आयोजित इस कार्यक्रम में धर्मगढ़ बस वर्कर्स एसोसिएशन के सदस्य रजनी राउत, भवानी शंकर ठाकुर, सामंत पंडा, प्रसाद दंडसेना तथा बलियार भोई सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उन्हें फल वितरित किए।
भीषण गर्मी के इस दौर में अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को इस पहल से काफी राहत मिली। मरीजों ने बस कर्मचारी संघ के इस मानवीय प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं स्थानीय लोगों ने भी संघ के सदस्यों की सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में मानवता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।
बस कर्मचारी संघ के सदस्यों ने कहा कि भविष्य में भी वे सामाजिक और जनहित के कार्यों में इसी तरह सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

