नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने IFS में 105वीं रैंक प्राप्त करने वाले गुरुदयाल को किया सम्मानित – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने IFS में 105वीं रैंक प्राप्त करने वाले गुरुदयाल को किया सम्मानित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

युवा प्रतिभा की सफलता से जिले और प्रदेश का बढ़ा मान, बनी प्रेरणा का स्रोत

लोरमी ACGN:- उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने युवा प्रतिभा गुरुदयाल जी को सम्मानित किया और उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई दी। गुरुदयाल ने भारतीय वन सेवा (IFS) परीक्षा में 105वीं रैंक प्राप्त कर अपने गांव, जिले मुंगेली एवं पूरे छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित किया है।


इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि गुरुदयाल की यह सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है और गुरुदयाल ने इसे सिद्ध कर दिखाया है।
उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी प्रतिभाएं न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करती हैं। गुरुदयाल की यह उपलब्धि आने वाले समय में अन्य युवाओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरित करेगी।
कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर, जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now