“आओ सवारें कल अपना” अभियान से युवाओं को मिल रही नई दिशा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:-
खेल, कला और कौशल प्रशिक्षण के जरिए बच्चों और युवाओं को नशा व अपराध से दूर रखने की पहल
बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “आओ सवारें कल अपना” अभियान के तहत बच्चों और युवाओं को खेल, कला और कौशल विकास से जोड़ने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में संचालित इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशा, मोबाइल की लत और आपराधिक गतिविधियों से दूर रखते हुए सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना है।

“चेतना अभियान अतुलनीय बिलासपुर सुरक्षित बिलासपुर” के अंतर्गत आयोजित समर कैंप में युवाओं और बच्चों को वॉलीबॉल, हैंडबॉल, बैडमिंटन, हॉकी, मनोरंजन, सिलाई और क्राफ्ट सहित विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।


अभियान के तहत नवीन पुलिस लाइन कार्यालय स्थित मनोरंजन कक्ष में लक्ष्मी बुटिक सेंटर और नीति आयोग से जुड़े प्रशिक्षकों द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं और युवतियों को सिलाई एवं क्राफ्ट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में 60 से अधिक महिलाएं और युवतियां भाग ले रही हैं।


इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और उप पुलिस अधीक्षक मंजुलता केरकेट्टा की उपस्थिति में हैंडबॉल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया, जहां प्रशिक्षक यश शर्मा द्वारा 40 बच्चों को बॉल, नेट और व्यायाम सामग्री वितरित की गई। वहीं राजेंद्र चंद्रा द्वारा वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर में 30 बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

बिलासपुर पुलिस की यह पहल युवाओं को सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने और उनकी प्रतिभा को निखारने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






