नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े सात लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
दुर्ग, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- अरविन्द तिवारी
बेटे को नौकरी दिलाने का झांसा देकर वर्षों तक करता रहा गुमराह, पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में की कार्रवाई
दुर्ग ACGN:- नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को भिलाई नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है आरोपी ने प्रार्थी को उसके पुत्र की नौकरी लगाने का झांसा देकर करीब साढ़े सात लाख रुपये की ठगी की थी
इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि तालपुरी निवासी प्रार्थी राजेन्द्र कुमार बंछोर ने थाना भिलाई नगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके परिचित अमनदीप सोढ़ी ने उसके पुत्र को नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया था आरोपी ने वर्ष 2022 से 2024 के बीच नियुक्ति दिलाने के नाम पर अलग अलग समय में कुल 7 लाख 50 हजार रुपये नगद लिए और छह माह के भीतर नियुक्ति पत्र दिलाने का आश्वासन दिया था
लंबा समय बीत जाने के बावजूद न तो नौकरी दिलाई गई और न ही ली गई रकम वापस की गई जिसके बाद प्रार्थी को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ शिकायत के आधार पर थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 267/2026 धारा 420 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई
विवेचना के दौरान आरोपी अमनदीप सोढ़ी द्वारा छलपूर्वक और बेईमानी से प्रार्थी को विश्वास में लेकर रकम हड़पने के पर्याप्त साक्ष्य मिले जिसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया
गिरफ्तार आरोपी अमनदीप सोढ़ी उम्र 36 वर्ष निवासी बी-1 छत्तीसगढ़ कॉलेज धनोरा के पास जिला दुर्ग का रहने वाला है पुलिस ने मामले में लेनदेन और अन्य दस्तावेजी साक्ष्य भी जब्त किए हैं
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नौकरी दिलाने, सरकारी भर्ती या अन्य प्रलोभन देकर रकम मांगने वाले लोगों से सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें पुलिस ने स्पष्ट किया है कि धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी
प्रदीप मिश्रा निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






