नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्कर रवि साहू की 7.66 करोड़ की संपत्तियां सीज, SAFEMA से कन्फर्मेशन आदेश जारी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- अनादि पांडेय
NDPS एक्ट के तहत बड़ी वित्तीय कार्रवाई, अवैध कमाई से अर्जित चल-अचल संपत्तियों पर सरकार का शिकंजा
रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक अभियान के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है कुख्यात गांजा तस्कर रवि साहू और उसके परिवार की लगभग 7 करोड़ 66 लाख रुपये की चल एवं अचल संपत्तियों पर SAFEMA के तहत सक्षम प्राधिकारी द्वारा कन्फर्मेशन आदेश जारी कर दिया गया है इस कार्रवाई को प्रदेश में नशे के कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी आर्थिक कार्रवाई में से एक माना जा रहा है

जानकारी के अनुसार गांधीनगर कालिबाड़ी निवासी रवि साहू को विशेष एनडीपीएस अदालत द्वारा 17 किलो 882 ग्राम गांजा तस्करी मामले में दोषी पाते हुए 10 वर्ष के सश्रम कारावास और 1 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई जा चुकी है इसके बाद पुलिस और वित्तीय जांच एजेंसियों द्वारा आरोपी की संपत्तियों की विस्तृत जांच शुरू की गई
जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी रवि साहू और उसके परिवार के नाम पर बड़ी संख्या में चल और अचल संपत्तियां मौजूद हैं जिनके संबंध में संदेह व्यक्त किया गया कि वे मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से अर्जित धनराशि से खरीदी गई हैं इसके बाद एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत कार्रवाई करते हुए भारत सरकार के वित्त मंत्रालय राजस्व विभाग के अंतर्गत सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक SAFEMA मुंबई के समक्ष मामला प्रस्तुत किया गया

विस्तृत वित्तीय जांच और दस्तावेजों के परीक्षण के बाद सक्षम प्राधिकारी द्वारा आरोपी रवि साहू एवं उसके परिवार की लगभग 7 करोड़ 66 लाख रुपये मूल्य की संपत्तियों को सीज करने के आदेश को पूरी तरह कन्फर्म कर दिया गया है इस कार्रवाई के दायरे में कृषि भूमि, आवासीय भूमि, मकान, भवन, फोर्स ट्रैवलर सहित कई कमर्शियल वाहन शामिल हैं

बताया गया कि आरोपी की पत्नी शशि साहू और पुत्र भी इस कार्रवाई के दायरे में आए हैं जिन्हें एनडीपीएस एक्ट के तहत रिश्तेदार श्रेणी में रखा गया है अधिकारियों के अनुसार अब इन संपत्तियों को बिना पूर्व अनुमति के न तो ट्रांसफर किया जा सकता है और न ही बेचा जा सकता है
प्रकरण में अब संबंधित पक्षों को संपत्तियों के वैध आय स्रोत की जानकारी प्रस्तुत करनी होगी यदि वैध स्रोत स्थापित नहीं किया गया तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई करते हुए इन संपत्तियों को शासन के पक्ष में स्थायी रूप से जब्त किए जाने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी
रायपुर पुलिस ने इस कार्रवाई को नशे के कारोबार के आर्थिक नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि बताया है अधिकारियों का कहना है कि अब केवल तस्करों की गिरफ्तारी ही नहीं बल्कि अपराध से अर्जित संपत्तियों पर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है ताकि ऐसे अपराधियों के आर्थिक तंत्र को पूरी तरह खत्म किया जा सके
रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन में चलाए जा रहे “नशे के विरुद्ध बहुआयामी अभियान” के तहत लगातार एनडीपीएस मामलों में वित्तीय जांच, गिरफ्तारी, डिटेंशन आदेश और अवैध संपत्तियों की जब्ती की कार्रवाई जारी है पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और अपराध से अर्जित संपत्ति पर कानून का शिकंजा लगातार कसता रहेगा
प्रदीप मिश्रा निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


