रायपुर में बड़ी कार्रवाई, बटनदार चाकू के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- अनादि पांडेय
सिविल लाइन और तेलीबांधा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, सार्वजनिक स्थान पर भय फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई
रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बटनदार चाकू के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है यह कार्रवाई थाना सिविल लाइन और थाना तेलीबांधा पुलिस द्वारा अलग अलग स्थानों पर की गई है
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 20 मई 2026 को सूचना मिली थी कि राजातालाब क्षेत्र स्थित शीतला तालाब और शिव मंदिर के पास कुछ व्यक्ति चाकू लहराकर लोगों में भय का माहौल बना रहे हैं सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ लिया

गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद सोहेल खान और प्रदीप दीप उर्फ माया शामिल हैं तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक बटनदार चाकू और एक स्टील का बटनदार चाकू बरामद किया गया जिसके बाद दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग अलग अपराध दर्ज किए गए हैं

इसी प्रकार दूसरी कार्रवाई में थाना तेलीबांधा पुलिस ने रिंग रोड स्थित श्मशान घाट के पास संदिग्ध गतिविधियों की जांच के दौरान एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस ने मौके से सतीश बघेल को पकड़ा और उसके पास से एक बटनदार चाकू बरामद किया

तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी
इस कार्रवाई से राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता और सख्त रवैया एक बार फिर सामने आया है
प्रदीप मिश्रा निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






