नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक नाबालिग सहित छह आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक नाबालिग सहित छह आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता:- अनादि पांडेय

सिविल लाइन थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, प्रार्थी से 50 हजार रुपये की मांग कर धमकी देने का मामला उजागर

रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर में साइबर और ब्लैकमेलिंग से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है जिसमें एक प्रार्थी का अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देते हुए 50 हजार रुपये की मांग की गई थी इस शिकायत पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित कुल छह आरोपियों को हिरासत में लिया है
पुलिस के अनुसार प्रार्थी के मोबाइल नंबर पर 20 मई 2026 की शाम 05 बजकर 27 मिनट पर मिस कॉल आई जिसके बाद कॉल बैक करने पर आरोपियों द्वारा वीडियो भेजने की बात कही गई इसके बाद प्रार्थी के मोबाइल पर एक अश्लील वीडियो भेजा गया जिसे देखकर वह स्तब्ध रह गया
कुछ समय बाद पुनः मोबाइल नंबर से कॉल कर प्रार्थी को धमकी दी गई कि यदि 50 हजार रुपये नहीं दिए गए तो वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम कर दिया जाएगा प्रार्थी द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने लगातार धमकियां दीं जिसके बाद उसने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई
प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 289/26 धारा 308(2), 3(5) बीएनएस एवं धारा 67 आईटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को चिन्हित किया गया
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल छह आरोपियों को हिरासत में लिया है जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में अन्य संभावित कड़ियों की जांच की जा रही है
गिरफ्तार आरोपियों में तामेश्वर सोनवानी, राजकुमार कुर्रे, कोमल यादव, छोटू टंडन, सैय्यद सैफ अली सहित एक नाबालिग शामिल है सभी आरोपी रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइबर अपराध और ब्लैकमेलिंग के मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है और ऐसे मामलों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा

प्रदीप मिश्रा    निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now