स्वच्छता और जल संरक्षण की दिशा में ग्राम परसदा उमरिया की अनूठी पहल, डी-वॉटर संरचना से तालाबों में आया सुधार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- अनादि पांडेय
नालियों के गंदे पानी को फिल्टर कर तालाबों तक पहुंचाने से जल स्रोत हुए स्वच्छ, ग्रामीणों में बढ़ी जागरूकता
रायपुर ACGN:- जिला रायपुर के विकासखंड आरंग अंतर्गत ग्राम परसदा उमरिया में स्वच्छता और जल संरक्षण के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल की गई है यहां लंबे समय से गांव की छह नालियों से निकलने वाला गंदा पानी सीधे तालाबों में प्रवाहित हो रहा था जिससे तालाबों का जल प्रदूषित होने के साथ आसपास का वातावरण भी प्रभावित हो रहा था


इस समस्या के समाधान के लिए संबंधित नालियों के अंतिम छोर पर 9 किलो लीटर प्रतिदिन क्षमता वाली डी वॉटर संरचना का निर्माण कराया गया है इस तकनीकी व्यवस्था के माध्यम से नालियों का गंदा पानी फिल्टर होकर शुद्ध अवस्था में तालाबों तक पहुंच रहा है जिससे जल स्रोतों की गुणवत्ता में स्पष्ट सुधार देखा जा रहा है

इस पहल के बाद तालाबों का पानी पहले की तुलना में अधिक स्वच्छ और उपयोगी बना हुआ है साथ ही ग्राम में स्वच्छता और पर्यावरण संतुलन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है ग्रामीणों ने भी इस कार्य की सराहना की है और इसे एक उपयोगी नवाचार बताया है

इस प्रयास से न केवल जल स्रोतों का संरक्षण सुनिश्चित हुआ है बल्कि ग्रामवासियों में स्वच्छता और जल प्रबंधन के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है लोग अब पर्यावरण संरक्षण को लेकर अधिक सतर्क और जिम्मेदार बन रहे हैं

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार ग्राम परसदा उमरिया में किया गया यह कार्य अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के लिए प्रेरणास्रोत साबित हो सकता है और इसे मॉडल के रूप में अपनाकर जल संरक्षण की दिशा में व्यापक सुधार लाया जा सकता है
प्रदीप मिश्रा निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






