नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सौम्य, सहज और सरल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सख्त रुख, कोरिया के सहायक आयुक्त को किया निलंबित – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सौम्य, सहज और सरल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सख्त रुख, कोरिया के सहायक आयुक्त को किया निलंबित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

एम सी बी, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

तीन जिलों की समीक्षा में पेयजल, शिक्षा व्यवस्था और योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई गहरी नाराजगी

सुशासन तिहार के दौरान औचक निरीक्षण में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों को सख्त चेतावनी और सुधार के निर्देश

एम सी बी,ACGN:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक दौरा कर शासकीय योजनाओं और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत का निरीक्षण किया इस दौरान मुख्यमंत्री ग्रामीण इलाकों में पहुंचे और आम जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना
निरीक्षण के बाद चिरमिरी में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने तीनों जिलों में पेयजल संकट की स्थिति और विद्यालयों के परीक्षा परिणाम में गिरावट को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त की उन्होंने कहा कि जनता को बुनियादी सुविधाओं में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और प्रशासन को हर हाल में जवाबदेही सुनिश्चित करनी होगी


मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में पेयजल की समस्या है वहां टैंकरों के माध्यम से नियमित और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित कलेक्टरों की होगी उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही पाए जाने पर सीधे जिम्मेदारी तय की जाएगी


बैठक के दौरान कोरिया जिले में किसानों को खाद वितरण में अनियमितता का मामला सामने आने पर मुख्यमंत्री ने तत्काल सख्त कार्रवाई करते हुए सहायक आयुक्त एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं आयुष प्रताप सिंह को निलंबित करने के निर्देश दिए इस कार्रवाई से प्रशासनिक स्तर पर हड़कंप की स्थिति बन गई
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य केवल योजनाओं की समीक्षा नहीं बल्कि जनता तक उनका वास्तविक लाभ पहुंचाना है उन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आगामी सत्र के लिए ठोस कार्ययोजना बनाई जाए और स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार लाया जाए ताकि परीक्षा परिणाम बेहतर हो सकें
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सभी पेयजल स्रोतों की सफाई और क्लोरीनीकरण अनिवार्य रूप से किया जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को रोका जा सके
प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी कार्य समय सीमा और गुणवत्ता के साथ पूरे होने चाहिए और किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी को जिम्मेदार माना जाएगा
मुख्यमंत्री का यह स्वरूप जहां एक ओर सौम्य, सहज और सरल जनसेवक के रूप में दिखाई देता है वहीं दूसरी ओर शासकीय कार्यों में लापरवाही पर उनका सख्त रुख प्रशासनिक जवाबदेही का स्पष्ट संदेश दे रहा है
इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक भईया लाल राजवाड़े, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल सहित तीनों जिलों के कलेक्टर, एसपी, डीएफओ और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे

प्रदीप मिश्रा    निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now