जेएसएम कॉलेज का 100 प्रतिशत परिणाम, CHSE 2026 परीक्षा में सभी विद्यार्थी सफल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलांगीर, ओड़िशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- पवन अग्रवाल
कला, विज्ञान और वाणिज्य तीनों संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन, टॉपर्स ने बढ़ाया कॉलेज का गौरव
बलांगीर ACGN:- ओड़िशा सीएचएसई बोर्ड द्वारा घोषित AHSE 2026 परीक्षा परिणाम में जेएसएम कला, विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय ने इस वर्ष भी अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को कायम रखते हुए शत प्रतिशत परिणाम हासिल किया है कॉलेज के कुल 84 छात्र छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया था और सभी विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है
कॉलेज प्रशासन के अनुसार इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि जेएसएम कॉलेज क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केंद्र बना हुआ है लगातार बेहतर परिणामों के कारण कॉलेज ने बलांगीर जिले में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है
इस वर्ष वाणिज्य संकाय में तोषिका मंगलानी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया जबकि कला संकाय में श्रुतिरेखा मिश्रा ने भी 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपर बनने का गौरव हासिल किया विज्ञान संकाय में संध्या शर्मा ने 76 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया
कॉलेज के आंकड़ों के अनुसार 56 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी, 18 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी तथा 10 विद्यार्थियों ने तृतीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की है इस शानदार प्रदर्शन से कॉलेज परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला
कॉलेज अध्यक्ष सीए श्रीकांत शर्मा सहित सभी शिक्षक और कर्मचारियों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह ऐतिहासिक परिणाम संभव हुआ है
अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया है
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






