’सुशासन तिहार: ग्राम कुशहा की चौपाल में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, स्थानीय फलों का लिया स्वाद’
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरिया छत्तीसगढ़
By ACGN 7647 9817119303 948009
संवाददाता:- सौरभ साहू
कोरिया/बैकुंठपुर, 21 मई 2026। सुशासन तिहार के तहत कोरिया जिले के सोनहत ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कुशहा में आकस्मिक प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

आम और पीपल के वृक्षों की छांव में आयोजित चौपाल में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों द्वारा परोसे गए स्थानीय फल तेंदू, सतालू, चार और लीची का स्वाद लिया तथा क्षेत्र की लोक परंपरा और ग्रामीण संस्कृति की सराहना की। इस दौरान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से सीधे संवाद करते हुए अपनी मूलभूत समस्याएं एवं आवश्यकताओं को विस्तार से रखा।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से बिजली, पेयजल, शिक्षा, राशन, आवास एवं सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि 1 मई से 10 जून तक प्रदेशभर में सुशासन तिहार के अंतर्गत क्लस्टरवार जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन समस्याओं का तत्काल समाधान संभव नहीं है, उनका समाधान निर्धारित समय सीमा के भीतर एक माह के अंदर किया जाएगा।

ग्रामीणों ने मुख्य रूप से पेयजल संकट और मोबाइल नेटवर्क की समस्या को प्रमुखता से उठाया, जिस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए तथा क्षेत्र में शीघ्र मोबाइल टॉवर स्थापना की दिशा में आवश्यक पहल करने के संकेत दिए।

चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों एवं पुलियों के निर्माण के साथ-साथ गांव में हायर सेकेंडरी स्कूल की स्थापना की मांग भी रखी, जिस पर मुख्यमंत्री ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्रवाई और समाधान का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री ने बैठक में स्कूलों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर एवं स्टाफ की उपलब्धता, प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना एवं राशन वितरण व्यवस्था की स्थिति की भी जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें समय पर राशन उपलब्ध हो रहा है तथा तेंदूपत्ता का पारिश्रमिक भी नियमित रूप से प्राप्त हो रहा है।


इस अवसर पर विधायक भईया लाल राजवाड़े, प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, विशेष सचिव रजत बंसल, कलेक्टर रोक्तिमा यादव, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






