सुशासन तिहार ने बढ़ाया जनता और प्रशासन के बीच भरोसा, मुड़गांव शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सरगुजा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- सौरभ साहू
14 ग्राम पंचायतों के हजारों ग्रामीणों की भागीदारी, 840 पुराने आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण, नए आवेदनों पर भी तेजी से कार्रवाई
सरगुजा ACGN:- सरगुजा जिला अंतर्गत उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत मुड़गांव क्लस्टर में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्या निवारण शिविर ने एक बार फिर यह साबित किया कि शासन की योजनाएं अब सीधे आम जनता तक पहुंच रही हैं और समस्याओं का समाधान तेजी से किया जा रहा है इस विशाल शिविर में 14 ग्राम पंचायतों के हजारों ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं



प्रदेश में चल रहे सुशासन तिहार के तहत यह शिविर आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का एक प्रभावी मंच बनकर उभरा जहां पूर्व में प्राप्त 840 आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण किया गया वहीं शिविर के दौरान 1293 नए आवेदन प्राप्त हुए जिनमें 1211 मांग से संबंधित और 82 शिकायतों से जुड़े आवेदन शामिल रहे सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए भेजा गया

शिविर में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे जिन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी आवेदन का समाधान केवल औपचारिकता न हो बल्कि वास्तविक और समयबद्ध हो मंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की दूरदर्शी और जनहितैषी पहल है जिसके माध्यम से शासन स्वयं गांव गांव पहुंचकर जनता की समस्याओं का समाधान कर रहा है

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए और इसकी जानकारी आवेदकों तक समय पर पहुंचाई जाए ताकि जनता का प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो सके

कलेक्टर अजीत वसंत ने भी शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार अब केवल योजना नहीं बल्कि जनता की समस्याओं के समाधान का मजबूत माध्यम बन चुका है और प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि सभी मामलों का निपटारा तय समय सीमा में हो

उन्होंने विशेष रूप से राजस्व प्रकरणों सहित सभी लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण पर जोर दिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदक को उसकी स्थिति की जानकारी नियमित रूप से दी जाए साथ ही उन्होंने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में भी नागरिक अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के सामने रख सकते हैं

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने शिविर में उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले नागरिकों को राज्य शासन की राहवीर योजना के तहत सम्मानित किया जाता है और ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार की अनावश्यक पूछताछ नहीं की जाएगी उन्होंने लोगों से साइबर ठगी से सतर्क रहने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई और मौके पर ही आवेदन भी प्राप्त किए गए इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया जिससे ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला
हितग्राहियों को प्रदान किए गए लाभ
शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा परिवार सहायता योजना और मुख्यमंत्री पेंशन योजना के लाभ दिए गए खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड वितरित किए गए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को पूर्णता प्रमाण पत्र और आवास की चाबियां सौंपी गईं

पशुधन विकास विभाग द्वारा पशुपालकों को लाभ प्रदान किया गया शिक्षा विभाग द्वारा जाति प्रमाण पत्र वितरित किए गए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड तथा कृषि विभाग द्वारा किसानों को केसीसी कार्ड और पंप वितरित किए गए


इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रहमुनिया करिया जनपद अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह जनपद सदस्य चंद्रमा सिंह श्रवण सिंह सीधी पैकरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे साथ ही जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल डीएफओ अभिषेक जोगावत एसडीएम रामराज सिंह तहसीलदार एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे


यह शिविर इस बात का प्रतीक बना कि शासन और प्रशासन मिलकर यदि संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य करें तो आम जनता की समस्याओं का समाधान तेज और प्रभावी तरीके से संभव है जिससे शासन के प्रति जनता का विश्वास और अधिक मजबूत होता है
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






