सुशासन तिहार में योजनाओं का असर दिखा, ग्रामीणों से संवाद कर मुख्यमंत्री ने जाना बदलाव का अनुभव
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरिया, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता सौरभ साहू
महिलाओं को “लखपति से करोड़पति दीदी” बनने का दिया मंत्र, हितग्राहियों के अनुभव सुनकर मुख्यमंत्री हुए प्रसन्न
कोरिया ACGN:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम रामपुर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों से आत्मीय संवाद कर उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की विस्तार से जानकारी ली इस दौरान मुख्यमंत्री ने महिलाओं किसानों और ग्रामीण परिवारों से सीधे बात करते हुए योजनाओं से मिली आयवृद्धि आजीविका और जीवनस्तर में आए सुधारों को जाना उन्होंने कहा कि जब शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता है तभी सुशासन की वास्तविक सार्थकता सिद्ध होती है

मुख्यमंत्री ने साधना महिला स्व सहायता समूह की श्रीमती जागेश्वरी प्रजापति से संवाद करते हुए उनके द्वारा बनाए जा रहे आलू चिप्स व्यवसाय की जानकारी ली जिस पर उन्होंने बताया कि समूह अब तक लगभग एक लाख पिचासी हजार रुपये की आय अर्जित कर चुका है इस पर मुख्यमंत्री ने सहज मुस्कान के साथ कहा कि आलू चिप्स का नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ रहा है उनकी इस आत्मीय टिप्पणी से शिविर का माहौल और अधिक आत्मीय और उत्साहपूर्ण हो गया

मुख्यमंत्री ने महिला समूह की मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें अपने उत्पादों का विस्तार करने बेहतर पैकेजिंग करने और बाजार से जोड़कर आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया उन्होंने कहा कि प्रदेश में “लखपति दीदी योजना” तेजी से आगे बढ़ रही है और अब तक आठ लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं तथा सरकार का लक्ष्य दस लाख लखपति दीदी तैयार करना है मुख्यमंत्री ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अब समय केवल लखपति बनने का नहीं बल्कि आगे बढ़कर करोड़पति दीदी बनने का है

उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से सशक्त महिलाएं परिवार समाज और राज्य के विकास की सबसे मजबूत आधारशिला होती हैं इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही प्राण साय प्रजापति से भी चर्चा की जिन्होंने बताया कि योजना से उनके परिवार को पक्का मकान मिला है मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर गरीब को सम्मानपूर्वक आवास उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है

शिविर के दौरान ग्राम चंद्रपुर की श्रीमती प्रिया सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्होंने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था और उसी दिन उनका आवेदन निराकृत कर कार्ड उपलब्ध करा दिया गया इस पर मुख्यमंत्री ने प्रशासन की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य ही लोगों की समस्याओं का त्वरित और सरल समाधान सुनिश्चित करना है ताकि नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और शासन स्वयं उनके द्वार तक पहुंचे
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी से भी संवाद किया जिन्होंने बताया कि वे राशि का उपयोग सब्जी उत्पादन में कर रहे हैं जिससे उनकी आय में वृद्धि हुई है इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत सोलर पंप लगाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि इससे सिंचाई लागत कम होगी और खेती अधिक लाभकारी बनेगी उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और नवीकरणीय ऊर्जा आधारित खेती ही किसानों की आय बढ़ाने का मजबूत आधार है
मुख्यमंत्री ने सभी हितग्राहियों के अनुभव सुनकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि योजनाओं का वास्तविक प्रभाव तभी दिखता है जब उसका लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचकर उसके जीवन में बदलाव लाए उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं और आत्मनिर्भर तथा विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनें
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


