नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , टोनही प्रताड़ना मामले में पसान पुलिस की सख्त कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

टोनही प्रताड़ना मामले में पसान पुलिस की सख्त कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

गांव में फैले तनाव के बीच पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, हथियार जप्त कर आरोपियों को भेजा जेल

कोरबा ACGN:- थाना पसान जिला कोरबा क्षेत्र में टोनही प्रताड़ना और मारपीट के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है जबकि एक मुख्य आरोपी फरार बताया जा रहा है इस कार्रवाई से क्षेत्र में फैले तनाव पर पुलिस ने नियंत्रण स्थापित किया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले नितिश ठाकुर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कटघोरा विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में यह संपूर्ण कार्रवाई की गई पुलिस ने स्पष्ट किया है कि समाज में अंधविश्वास और टोनही जैसे आरोपों के नाम पर किसी भी प्रकार की प्रताड़ना गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी
प्रकरण में प्रार्थिया फूलमत बाई निवासी ग्राम कुकरीबहरा द्वारा थाना पसान में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जिसमें बताया गया कि पड़ोसी सोनकुंवर एवं उसके परिजनों द्वारा उसे टोनही कहकर लगातार प्रताड़ित किया गया और गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई


पीड़िता के अनुसार जब उनके परिवार के सदस्य बीच बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने स्थिति को और उग्र करते हुए बेलचा डंडा और टांगी जैसे घातक हथियारों से हमला कर दिया जिससे चार लोग घायल हो गए घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी जिसके बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया
थाना पसान में अपराध क्रमांक 127/2026 धारा 296 115(2) 351(3) 191(3) बीएनएस एवं 4 5 टोनही प्रताड़ना अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर विस्तृत विवेचना शुरू की गई विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए


गिरफ्तार आरोपी

1 बुधराम, 2 बलराम, 3 वीरसिंह
फरार आरोपी – 1 सोनकुंवर
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में घटना से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं वहीं फरार आरोपी सोनकुंवर की तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है
इस मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक को भी चिन्हित किया गया है जिसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के अंधविश्वास या अफवाहों पर ध्यान न दें और ऐसी घटनाओं की तुरंत सूचना पुलिस को दें
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने और महिलाओं के सम्मान की सुरक्षा के लिए ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now