नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हत्या कर साक्ष्य छुपाने वाले आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

हत्या कर साक्ष्य छुपाने वाले आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का खुलासा, परिजनों ने मिलकर की हत्या कर रचा आत्महत्या का नाटक

बिलासपुर ACGN:- चौकी बेलगहना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या कर साक्ष्य छुपाने के मामले का खुलासा कर मात्र कुछ घंटों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण थाना कोटा अंतर्गत चौकी बेलगहना क्षेत्र का है, जहां पहले इसे आत्महत्या का मामला बताया गया था, लेकिन जांच के दौरान यह हत्या का मामला पाया गया।
दिनांक 20.05.2026 को उमेन्द सिंह पटेल द्वारा सूचना दी गई थी कि उनका पुत्र गौरीशंकर पटेल जहर सेवन से मृत पाया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या प्रतीत हुआ, लेकिन पुलिस को शव परीक्षण एवं घटनास्थल निरीक्षण के दौरान शरीर पर चोट के निशान तथा संदिग्ध परिस्थितियां मिलने पर मामले में गंभीरता से जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान फॉरेंसिक टीम की मदद से मिले वैज्ञानिक साक्ष्यों और पंचनामा रिपोर्ट के आधार पर पुलिस को हत्या की आशंका हुई। इसके बाद परिजनों से पूछताछ की गई, जिसमें उमेन्द सिंह पटेल, उनके पुत्र शिवशंकर पटेल तथा एक विधि से संघर्षरत बालक ने अपराध स्वीकार कर लिया।
आरोपियों ने बताया कि मृतक अत्यधिक शराब के नशे में था और परिवार से विवाद कर रहा था, जिसके बाद सभी ने मिलकर उसकी मारपीट की और रस्सी से हाथ-पैर बांधकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए कीटनाशक पदार्थ की शीशी मृतक के मुंह में डालकर मौके पर फैला दी गई, ताकि मामला आत्महत्या जैसा प्रतीत हो।
इसके पश्चात आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से झूठी सूचना दर्ज कराई। लेकिन बेलगहना पुलिस की सतर्कता एवं वैज्ञानिक जांच के चलते पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने प्रकरण में धारा 103(1), 238 एवं 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now