‘हर घर मुनगा’ अभियान से देवरी में बढ़ी पोषण जागरूकता, ग्रामीणों में दिखा उत्साह
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- अनादि पांडेय
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की पहल से घर-घर पहुंच रहा पोषण संदेश, मुनगा पौधा बन रहा स्वास्थ्य का आधार
रायपुर, ACGN:- प्रशासन द्वारा कुपोषण मुक्ति एवं पोषण सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से संचालित “हर घर मुनगा” अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी में पोषण जागरूकता को नई दिशा मिली है। इस अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा श्रीमती रेवती साहू के घर मुनगा का पौधा रोपित किया गया तथा इसके पोषण एवं औषधीय महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान हितग्राही को मुनगा पौधे की नियमित देखरेख, सिंचाई, खाद प्रबंधन एवं सुरक्षा के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। श्रीमती रेवती साहू ने पूरे समर्पण के साथ पौधे की देखभाल की, जिसके परिणामस्वरूप लगभग आठ महीनों में पौधा एक स्वस्थ एवं हरे-भरे वृक्ष के रूप में विकसित हो गया।
समय के साथ इस मुनगा वृक्ष की पत्तियों एवं फलियों का उपयोग परिवार के दैनिक भोजन में किया जाने लगा, जिससे परिवार के पोषण स्तर में उल्लेखनीय सुधार देखा गया। विशेषकर बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ा और घर में ताजा एवं पौष्टिक भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित हुई।
इस पहल से ग्राम में पोषण के प्रति जागरूकता तेजी से बढ़ी है। श्रीमती रेवती साहू की प्रेरणादायक पहल से प्रभावित होकर अन्य ग्रामीणों ने भी अपने घरों में मुनगा के पौधे लगाने का संकल्प लिया है। इससे “हर घर मुनगा योजना” एक जनभागीदारी आधारित सफल अभियान के रूप में उभरकर सामने आई है।
अभियान का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों में पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करना और स्थानीय स्तर पर सुलभ एवं प्राकृतिक पोषण स्रोत को बढ़ावा देना है, जिसमें मुनगा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






