जल जीवन मिशन में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, 8 ग्रामों की निविदाएं निरस्त
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- अनादि पांडेय
निर्माण एजेंसियों की लापरवाही पर कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाते हुए अनुबंध निरस्त कर EMD राशि राजसात करने के दिए निर्देश
रायपुर ACGN:- जिला रायपुर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने पर प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए 8 ग्रामों की निविदाएं निरस्त कर दी हैं। कलेक्टर एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के अध्यक्ष डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है, जिसमें संबंधित निर्माण एजेंसियों के अनुबंध समाप्त कर उनकी EMD राशि राजसात करने के आदेश दिए गए हैं।
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में कार्यपालन अभियंता द्वारा जानकारी दी गई कि विभिन्न ग्रामों में कार्यरत एजेंसियों ने बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद कार्य अधूरा छोड़ दिया और पेयजल जैसी अत्यंत आवश्यक सेवा से जुड़े कार्यों में गंभीर लापरवाही बरती। इस पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
निरस्त की गई निविदाओं में आरंग विकासखंड के ग्राम गोढ़ी, राटाकाट और मालीडीह, अभनपुर विकासखंड के ग्राम हसदा और टीला, धरसींवा विकासखंड के ग्राम सारागांव और तर्रा तथा तिल्दा विकासखंड का ग्राम छपोरा शामिल है।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि संबंधित निर्माण एजेंसियों को भविष्य की सभी निविदाओं से वंचित रखा जाए तथा इनके द्वारा जमा की गई EMD राशि नियमानुसार राजसात की जाए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन जैसे महत्वपूर्ण जनहितकारी अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस कार्रवाई के बाद जिले में निर्माण एजेंसियों के बीच सख्त संदेश गया है कि कार्य में लापरवाही पर अब तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






