नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सीएम हेल्पलाइन को सुशासन का प्रभावी माध्यम बताया, जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सीएम हेल्पलाइन को सुशासन का प्रभावी माध्यम बताया, जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


मनियारी सभाकक्ष में अधिकारियों को शिकायत निवारण, पोर्टल संचालन और समयबद्ध निराकरण की दी गई विस्तृत जानकारी

मुंगेली ACGN:- जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में सीएम हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली विषय पर एक दिवसीय जिलास्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण की प्रक्रिया को मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में सुशासन एवं अभिसरण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अशोक चौबे और पवन तिवारी ने सीएम हेल्पलाइन प्रणाली के संचालन, तकनीकी पहलुओं और शिकायत निवारण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।


अधिकारियों को बताया गया कि इस प्रणाली का उद्देश्य आमजन की शिकायतों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना और प्रशासन को अधिक जवाबदेह बनाना है। प्रशिक्षण के दौरान शिकायत पंजीयन, पोर्टल संचालन, समय-सीमा प्रबंधन तथा एल-1 से एल-4 स्तर तक की प्रक्रिया का व्यवहारिक प्रदर्शन भी किया गया।
प्रशिक्षकों ने स्पष्ट किया कि इस हेल्पलाइन में आरटीआई, न्यायालयीन प्रकरण, मांग संबंधी मामलों तथा कुछ विशेष विभागीय मामलों को शामिल नहीं किया जाता है। नागरिक अपनी शिकायतें वेबसाइट, मोबाइल ऐप, व्हाट्सएप, पत्र या हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं, और इसके लिए मोबाइल नंबर अनिवार्य होगा।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन सुशासन का एक प्रभावी माध्यम है, जिसे केवल शिकायत निवारण नहीं बल्कि जनसेवा और प्रशासनिक जवाबदेही का साधन बनाकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि मैदानी स्तर पर कर्मचारियों को उचित प्रशिक्षण दिया जाए और शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि सुशासन का मूल उद्देश्य नागरिकों तक योजनाओं और सेवाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है, जिससे विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया जा सके।
कार्यशाला में वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति रही, जिसमें भोजराम पटेल सहित कई अधिकारी शामिल हुए।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल  अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now