नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , केशकाल में प्रथम तेलीन सती माता जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन, सामूहिक कन्या विवाह संपन्न – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

केशकाल में प्रथम तेलीन सती माता जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन, सामूहिक कन्या विवाह संपन्न

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोंडागांव, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता:- रोशन साहू

बस्तर संभाग के स्टेडियम ग्राउंड में श्रद्धा और सामाजिक एकता के साथ मनाया गया ऐतिहासिक महोत्सव

कोंडागांव ACGN:- प्रदेश साहू संघ बस्तर संभाग के तत्वावधान में स्टेडियम ग्राउंड केशकाल में प्रथम बार तेलीन सती माता जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम भी संपन्न हुआ, जिसमें नवदंपत्तियों को आशीर्वाद प्रदान कर समाज की एकता, संस्कृति और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के संबंध में रोशन साहू ने बताया कि यह पहला अवसर है जब प्रदेश स्तर पर तेलीन सती माता का जन्म महोत्सव इतने बड़े स्तर पर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्षों से इस महोत्सव को आयोजित करने की चर्चा होती रही, लेकिन इस बार प्रदेश साहू संघ के प्रयासों से यह आयोजन सफल हो सका।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार तेलीन सती माता केशकाल घाटी के छठवें घाट में विराजमान हैं और यह विश्वास है कि वे खतरनाक घाटी से गुजरने वाले राहगीरों की रक्षा करती हैं। इसी आस्था के चलते समाज में माता के प्रति गहरी श्रद्धा देखने को मिली।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू के नेतृत्व और जिला पदाधिकारियों के सहयोग से यह कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाया।
इस अवसर पर जिला कांकेर युवा प्रकोष्ठ द्वारा कांकेर जिला साहू सदन से केशकाल तक भव्य बाइक रैली निकाली गई, जिसमें 250 से अधिक सदस्य शामिल हुए। रैली का नेतृत्व सोहन साहू और रोशन साहू ने किया। रास्ते में राहगीरों के लिए शीतल जल, फल और बिस्किट की व्यवस्था भी की गई। वहीं नगर साहू समाज कांकेर द्वारा पुराना बस स्टैंड के पास राहगीरों को ठंडा शरबत वितरित किया गया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश साहू संघ रायपुर के अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू ने की।
इसके अलावा कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, बस्तर सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, विधायक नीलकंठ टेकाम, विधायक आशाराम नेताम, पूर्व मंत्री रामशिला साहू, तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र कुमार साहू, कसडोल विधायक संदीप साहू, पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू, बस्तर महाराजा कमलचंद भंजदेव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सामूहिक कन्या विवाह के माध्यम से नवदंपत्तियों को आशीर्वाद दिया गया तथा सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now