नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सुशासन तिहार में सूरजपुर को विकास और स्वास्थ्य की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सुशासन तिहार में सूरजपुर को विकास और स्वास्थ्य की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता:- सौरभ साहू

रामानुजनगर समाधान शिविर में मिनी स्टेडियम, स्कूल, पॉलीटेक्निक बाउंड्रीवाल की घोषणा, वहीं जिला अस्पताल में सीटी स्कैन सेवा का शुभारंभ

सूरजपुर ACGN:- सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत सूरजपुर जिले के रामानुजनगर-पटना में आयोजित समाधान शिविर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आमजन की समस्याओं के समाधान के साथ विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कई अहम घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान है, जिसके माध्यम से शासन और प्रशासन सीधे लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का निराकरण कर रहा है।


मुख्यमंत्री ने रामपुर-रामानुजनगर में मिनी स्टेडियम निर्माण, पटना में हायर सेकेंडरी स्कूल की स्थापना तथा सूरजपुर नगर में पॉलीटेक्निक संस्थान की बाउंड्रीवाल निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किसानों, महिलाओं और गरीब परिवारों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को 3716 करोड़ रुपये बोनस वितरित किया गया है तथा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं और लगभग 70 लाख महिलाएं महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हो रही हैं।


इसी अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिला चिकित्सालय सूरजपुर में 32 स्लाइस अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन का वर्चुअल शुभारंभ भी किया। लगभग 449.99 लाख रुपये की लागत से स्थापित यह सुविधा अब जिले के मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।
इस सुविधा से सूरजपुर जिले की करीब 9 लाख 11 हजार आबादी के साथ-साथ आसपास के जिलों के मरीजों को भी लाभ मिलेगा। अब गंभीर दुर्घटनाओं, ब्रेन हेमरेज, कैंसर, ट्यूमर, स्ट्रोक और पेट-छाती से जुड़ी बीमारियों की जांच जिले में ही संभव होगी। पहले मरीजों को अंबिकापुर रेफर करना पड़ता था, लेकिन अब स्थानीय स्तर पर ही जांच उपलब्ध होने से समय और धन दोनों की बचत होगी।
जिला चिकित्सालय में 24×7 विशेषज्ञ रेडियोलॉजिस्ट और प्रशिक्षित टेक्नीशियन की टीम तैनात की गई है, जिससे मरीजों को निरंतर सेवाएं मिल सकेंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार केवल योजनाओं की समीक्षा नहीं बल्कि जनता से सीधा संवाद और विकास को गति देने का अभियान है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाएं समय पर पहुंचें।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल  अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now