नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


साफ-सफाई, दवा उपलब्धता, उपस्थिति व्यवस्था और दस्तावेज संधारण पर विशेष जोर, लापरवाही पर सुधारात्मक निर्देश जारी

कोरबा ACGN:- कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी द्वारा जिले के स्वास्थ्य संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में 21 मई 2026 को उन्होंने शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर सर्वमंगलापारा, दर्रीबस्ती, गेरवाघाट तथा उप स्वास्थ्य केंद्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) अयोध्यापुरी का औचक निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिती रजिस्टर, ओपीडी, आईपीडी, प्रसव कक्ष, पीएनसी कक्ष, दवा वितरण कक्ष, दवा भंडार कक्ष, पैथोलॉजी कक्ष एवं वैक्सीनेशन कक्ष का बारीकी से अवलोकन किया। साथ ही आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया गया।


निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने साफ-सफाई व्यवस्था को नियमित बनाए रखने, दवाओं का ऑनलाइन मांगपत्र समय पर भेजने तथा बायो मेडिकल वेस्ट का उचित निपटान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लू से बचाव और आने वाले समय में संभावित मौसमी बीमारियों को देखते हुए सभी आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए।


उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में दस्तावेजों का सही एवं व्यवस्थित संधारण किया जाए तथा सभी चिकित्सा अधिकारी और कर्मचारी कार्य दिवस में समय पर आधार आधारित उपस्थिति दर्ज कराएं। साथ ही मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।


निरीक्षण के दौरान लापरवाही पाए जाने पर सुधारात्मक निर्देश भी दिए गए और व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now