तिल्दा में सरकारी जमीन पर बने अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर (छत्तीसगढ़)
By ACGN 7647981711, 9303948009
बीएनबी हाई स्कूल से कॉलेज मार्ग के बीच बन रही तीन अवैध दुकानों को प्रशासन ने हटाया, सुशासन तिहार में मिली शिकायत पर हुई कार्रवाई
रायपुर ACGN:- तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए जा रहे अवैध कब्जों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीएनबी हाई स्कूल से कॉलेज मार्ग के बीच बन रही तीन अवैध दुकानों को बुलडोजर चलाकर हटवा दिया
बुधवार देर शाम तहसीलदार रामप्रसाद बघेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सरकारी भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे
बताया जा रहा है कि सुशासन तिहार के दौरान आमजनों द्वारा राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा को सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की गई थी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मंत्री द्वारा तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे
इसके बाद जिला प्रशासन की टीम ने मौके का निरीक्षण किया जिसमें सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर दुकान निर्माण किए जाने की पुष्टि हुई जांच के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन तीनों दुकानों को हटवा दिया

प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में तिल्दा-नेवरा शहर और आसपास के क्षेत्रों में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा और नियम विरुद्ध निर्माण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी
स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए लगातार ऐसे अभियान चलने चाहिए ताकि भविष्य में अवैध कब्जों पर रोक लग सके
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






