नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महंगाई से परेशान जनता की आवाज बनी कांग्रेस, जेलगांव चौक में निकाली शव यात्रा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

महंगाई से परेशान जनता की आवाज बनी कांग्रेस, जेलगांव चौक में निकाली शव यात्रा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

महंगाई की शव यात्रा में उमड़ा जनाक्रोश: महंगाई की अर्थी उठाकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, भाजपा सरकार पर बरसे नेता,जेलगांव चौक में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

कोरबा/दर्री। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस द्वारा दर्री क्षेत्र के जेलगांव चौक में “महंगाई की शव यात्रा” निकालकर केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस आंदोलन में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई की प्रतीकात्मक अर्थी सजाकर शव यात्रा निकाली और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शव यात्रा जेलगांव चौक से क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः चौक पहुंची, जहां महंगाई का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार किया गया।


प्रदर्शन के दौरान “महंगाई की मार, नहीं सहेंगे यार”, “जनता त्रस्त, भाजपा मस्त”, “पेट्रोल-डीजल के दाम कम करो” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

महंगाई की अर्थी लेकर जेलगांव चौक में निकले कांग्रेस कार्यकर्ता, पूरे क्षेत्र में किया भ्रमण


बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जेलगांव चौक में महंगाई की प्रतीकात्मक अर्थी सजाकर शव यात्रा निकाली। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी के नेतृत्व में निकाली गई इस शव यात्रा में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कंधे पर महंगाई की अर्थी उठाकर जेलगांव चौक और आसपास के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया तथा केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों और राज्य सरकार की प्रशासनिक विफलताओं का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। लगातार बढ़ती महंगाई ने गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारी और मध्यम वर्गीय परिवारों की कमर तोड़ दी है।

महिला कांग्रेस नेत्रियों ने भी दिया कंधा

प्रदर्शन में महिला कांग्रेस नेत्रियों और महिला कार्यकर्ताओं की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिली। महिलाओं ने महंगाई की अर्थी को कंधा देकर विरोध दर्ज कराया और कहा कि बढ़ती महंगाई का सबसे अधिक असर घर की रसोई और महिलाओं के घरेलू बजट पर पड़ रहा है। रसोई गैस, खाद्य तेल, दाल, सब्जियां, दूध और अन्य घरेलू वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे मध्यम वर्गीय और गरीब परिवारों का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है।


महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि पहले जितने पैसों में महीनेभर का राशन आ जाता था, अब उतनी राशि में आधा सामान भी नहीं आ पा रहा है। आम गृहिणियों के सामने परिवार चलाना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि सरकार केवल विज्ञापन और योजनाओं की बात कर रही है, जबकि जमीन पर जनता परेशान है।

पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने केंद्र सरकार पर साधा तीखा निशाना

कार्यक्रम में शामिल पूर्व राजस्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयसिंह अग्रवाल ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा कभी मामूली मूल्य वृद्धि पर सड़क से संसद तक आंदोलन करती थी, लेकिन आज पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर और खाद्य सामग्री के दाम आसमान छू रहे हैं और भाजपा पूरी तरह मौन बैठी हुई है।
उन्होंने कहा कि ईरान-इजरायल युद्ध के दौरान संभावित ईंधन संकट की चेतावनी पहले ही सामने आ चुकी थी। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने समय रहते केंद्र सरकार को आगाह किया था कि आने वाले समय में ईंधन संकट और महंगाई बढ़ सकती है, लेकिन सरकार चुनावों में व्यस्त रही और जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करती रही। चुनाव खत्म होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता को पेट्रोल-डीजल कम उपयोग करने और खर्च घटाने की सलाह देने लगे।मेलोडी पर कसा तंज

मेलोडी पर कसा तंज

जयसिंह अग्रवाल ने सोशल मीडिया में वायरल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के “मेलोडी चॉकलेट” वाले वीडियो पर भी तंज कसते हुए कहा कि एक ओर देश की जनता महंगाई, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की मार झेल रही है, वहीं दूसरी ओर देश का नेतृत्व विदेशी मंचों पर हंसी-मजाक और प्रचार में व्यस्त दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि जनता पूछ रही है कि “मेलोडी” तो दिखाई दे रही है, लेकिन महंगाई से राहत कब मिलेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में छत्तीसगढ़ धीरे-धीरे शराब, नशे और अपराध का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में चोरी, लूट, चाकूबाजी, महिलाओं के खिलाफ अपराध और स्थानीय लोगों पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कई क्षेत्रों में अफीम और गांजा जैसी अवैध खेती के मामले सामने आ रहे हैं, जिससे युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ रहा है।


जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि बढ़ती महंगाई केवल आर्थिक संकट नहीं, बल्कि सामाजिक संकट भी बनती जा रही है। उन्होंने कहा, “जब लोगों की आमदनी कम और खर्च अधिक हो जाता है तो समाज में तनाव बढ़ता है। बेरोजगारी और महंगाई युवाओं को हताश कर रही है, जिससे चोरी, लूट और अन्य अपराध बढ़ने की संभावना भी बढ़ रही है। आम आदमी आज आर्थिक दबाव में जी रहा है।”
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार केवल बड़े-बड़े दावे और विज्ञापन कर रही है, जबकि आम जनता हर दिन आर्थिक संकट से जूझ रही है। महंगाई के कारण लोगों की बचत खत्म हो रही है और परिवार कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे हैं।

कांग्रेस नेत्री रेखा त्रिपाठी ने बताई महिलाओं की समस्याएं

कांग्रेस नेत्री श्रीमती रेखा त्रिपाठी ने कहा कि बढ़ती महंगाई का सबसे ज्यादा असर महिलाओं और घर की रसोई पर पड़ रहा है। गैस सिलेंडर, खाद्य तेल, दाल और सब्जियों के दाम लगातार बढ़ने से महिलाओं का घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। उन्होंने कहा कि पहले जितने पैसों में महीनेभर का राशन आ जाता था, अब उतनी राशि में आधा सामान भी नहीं आ पा रहा है।
उन्होंने कहा कि महिलाएं हर दिन घर चलाने के लिए संघर्ष कर रही हैं, लेकिन सरकार को आम परिवारों की परेशानियों की कोई चिंता नहीं है


“सुशासन तिहार” और लेमरू कार्यक्रम पर कांग्रेस का हमला

कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार के “सुशासन तिहार” पर भी सवाल उठाए। नेताओं ने कहा कि एक ओर सरकार सुशासन का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया और स्थानीय समाचार माध्यमों में लगातार भ्रष्टाचार, प्रशासनिक लापरवाही और अव्यवस्था की खबरें सामने आ रही हैं।
नेताओं ने हाल ही में लेमरू में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा नेता जनता को पेट्रोल-डीजल बचाने और प्रधानमंत्री की अपील का पालन करने की सीख दे रहे हैं, लेकिन उसी कार्यक्रम में कई वरिष्ठ भाजपा नेता, विधायक और अधिकारी सरकारी वाहनों में एसी चलाकर बैठे नजर आए, जबकि आम जनता भीषण गर्मी में कार्यक्रम स्थल पर इंतजार करती रही।
सोशल मीडिया में वायरल तस्वीरों और वीडियो का हवाला देते हुए नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकारी वाहनों में पोस्टर और प्रचार सामग्री भी ढोई जा रही थी, जो सरकारी संसाधनों के खुले दुरुपयोग को दर्शाता है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा नेताओं की कथनी और करनी में बड़ा अंतर दिखाई देता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के मुखिया पत्रकारों के सवालों का जवाब देने से भी बचते नजर आते हैं और सरकार को केवल “मोदी की गारंटी” याद है, जबकि जनता महंगाई, बेरोजगारी, अपराध और किसानों की समस्याओं से परेशान है।

मुकेश राठौर ने कहा  जनता अब जवाब मांग रही

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है, लेकिन अब जनता महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ते अपराधों से परेशान हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आज आम आदमी का घर चलाना मुश्किल हो गया है। पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर और खाद्य सामग्री की कीमतों ने हर वर्ग को प्रभावित किया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज बनकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी। मुकेश राठौर ने घोषणा करते हुए कहा कि महंगाई की शव यात्रा के दसवें दिन तुलसी नगर में “दसगात्र कार्यक्रम” आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होकर सरकार की आर्थिक नीतियों का विरोध करेंगे।

मनोज चौहान ने किसानों और मजदूरों की समस्या उठाई

ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि डीजल, खाद और खेती से जुड़ी सामग्री के दाम बढ़ने से किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा। मजदूर, व्यापारी और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है।
उन्होंने कहा कि सरकार केवल भाषण और प्रचार में व्यस्त है, लेकिन जनता को राहत देने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। गांवों में बेरोजगारी बढ़ रही है और युवा भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

सभा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने अपने संबोधन में केंद्र एवं राज्य सरकार को महंगाई, बेरोजगारी, बढ़ते अपराध, पेट्रोल-डीजल की कीमतों, कानून व्यवस्था, प्रशासनिक विफलताओं और सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग को लेकर जमकर घेरा।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश की जनता दोहरी मार झेल रही है। एक ओर पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सत्ता में बैठे नेता जनता के टैक्स के पैसों से आलीशान सुविधाओं का आनंद ले रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आम आदमी हर दिन महंगाई से जूझ रहा है, लेकिन सरकार को जनता की तकलीफों से ज्यादा अपने प्रचार और राजनीतिक कार्यक्रमों की चिंता है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश की जनता टैक्स भरती है ताकि सरकार जनता को राहत दे, विकास कार्य करे और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए, लेकिन आज वही टैक्स का पैसा बड़े-बड़े सरकारी कार्यक्रमों, प्रचार, काफिलों और सत्ता के दिखावे में खर्च किया जा रहा है। नेताओं ने आरोप लगाया कि जनता से पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील करने वाले नेता खुद दर्जनों गाड़ियों के काफिले में घूमते नजर आते हैं। जनता को खर्च कम करने की सलाह दी जा रही है, जबकि सत्ता में बैठे लोग एसी दफ्तरों, सरकारी वाहनों और वीआईपी सुविधाओं का आनंद ले रहे हैं।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आज एक गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार के लिए घर चलाना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। रसोई गैस, खाद्य तेल, दाल, सब्जियां, बच्चों की पढ़ाई, बिजली बिल और रोजमर्रा के खर्चों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। मजदूर, किसान, छोटे व्यापारी और नौकरीपेशा लोग आर्थिक दबाव में जी रहे हैं। लोगों की कमाई वहीं की वहीं है, लेकिन खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है।
नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार “मोदी की गारंटी” और “सुशासन” की बात करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर जनता को राहत नहीं मिल रही। पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, बाजार में बढ़ती कीमतें और बेरोजगारी आम लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार जनता की समस्याओं का समाधान निकालने के बजाय सोशल मीडिया, विज्ञापन और इवेंट मैनेजमेंट में ज्यादा व्यस्त दिखाई दे रही है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आज हालत यह हो गई है कि जनता टैक्स दे रही है, महंगाई झेल रही है और बदले में उसे केवल आश्वासन मिल रहे हैं, जबकि सत्ता पक्ष के नेता उसी टैक्स के पैसों से राज और आरामदायक जीवन जी रहे हैं।

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर, ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनोज चौहान, विकास सिंह, जिला महामंत्री सुधीर जैन, राजेंद्र सिंह ठाकुर, बिसाहू दास, देवी दयाल तिवारी, अनिल द्विवेदी, राम इकबाल सिंह,जाकिर खान डॉ. नेताम, श्रीमती रेखा त्रिपाठी, सीमा कुर्रे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now