नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , टिकरापारा में चाकू से हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

टिकरापारा में चाकू से हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता:- अनादि पांडेय

साहू मोहल्ला हनुमान मंदिर के पास घटना, धारदार चाकू बरामद कर आरोपी को भेजा गया जेल

रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत साहू मोहल्ला हनुमान मंदिर के पास चाकू से हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर आरोपी आर्यन ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार यह घटना 19 मई 2026 की रात्रि लगभग 00:10 बजे की है, जब प्रार्थी बलराज शर्मा अपने मित्र रितिक नंद के घर के पास मौजूद था। इसी दौरान आरोपी आर्यन ठाकुर वहां पहुंचा और उस पर चोरी का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए धारदार चाकू से पेट पर हमला करने का प्रयास किया, जिससे प्रार्थी ने हाथ से बचाव किया और उसके दाहिने हाथ के पंजे एवं कलाई में चोट आई।
घटना की रिपोर्ट पर थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 434/2026 धारा 109 भारतीय न्याय संहिता एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त नवनीत पाटिल के निर्देशन में थाना टिकरापारा पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी और मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपी को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपी आर्यन ठाकुर उर्फ हिमेन्द्र (20 वर्ष), टिकरापारा क्षेत्र का निवासी है, जो पहले से हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि शहर में चाकूबाजी और आपराधिक गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now