नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में ओम वैली शैक्षणिक संस्थान का शानदार प्रदर्शन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में ओम वैली शैक्षणिक संस्थान का शानदार प्रदर्शन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कालाहांडी, ओड़िशा

By ACGN 7647981711, 9303948009


संवाददाता:- चम्पक अग्रवाल, जूनागढ़

100 प्रतिशत परिणाम के साथ छात्रों ने रचा सफलता का इतिहास

कालाहांडी ACGN:- पश्चिम ओडिशा के टिटिलागढ़ स्थित ओम वैली शैक्षणिक संस्थान द्वारा संचालित सीबीएसई संबद्ध आवासीय शैक्षणिक संस्थान ने 2025–26 की बारहवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। इस सफलता से न केवल संस्थान बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी तीनों संकायों में छात्रों ने बेहतर अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है।


विज्ञान संकाय में आकांक्षा सिंह ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्थान में सर्वोच्च स्थान हासिल किया और बलांगीर जिले के अग्रणी छात्रों में दूसरा स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की।

वाणिज्य संकाय में मानस रंजन साहू ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया,

वहीं मानविकी संकाय में रूपाश्री जगत ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से अभिभावकों और शिक्षकों में गर्व और संतोष का भाव देखा गया।


संस्थान के इस सफल परिणाम के पीछे मुख्य उपदेशक डॉ. रॉबिन चंद्र परमाणिक, अध्यक्ष एम. नागा मलेश्वर राव के मार्गदर्शन के साथ-साथ सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की मेहनत और समर्पण को महत्वपूर्ण कारण बताया जा रहा है। अभिभावकों का कहना है कि संस्थान द्वारा छात्रों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया गया, जिसका परिणाम इस शानदार सफलता के रूप में सामने आया है।
स्थानीय स्तर पर इस उपलब्धि को शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि यह संस्थान आने वाले समय में भी शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करता रहेगा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now