नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , GPM जिले को मिली हाईटेक सुरक्षा की सौगात, नई Dial-112 वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

GPM जिले को मिली हाईटेक सुरक्षा की सौगात, नई Dial-112 वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता:-

07 अत्याधुनिक ERV एवं 02 हाईवे पेट्रोलिंग वाहन हुए शामिल, विधायक प्रणव मरपच्ची ने किया शुभारंभ

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही ACGN:- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं एवं पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में “CG Dial-112 फेज-2 नेक्स्ट जेन” योजना के तहत गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले को 07 अत्याधुनिक इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ERV) एवं 02 हाईवे पेट्रोलिंग वाहन प्रदान किए गए हैं। इन नई हाईटेक वाहनों का शुभारंभ शासकीय बहुउद्देशीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पेण्ड्रा के असेम्बली हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मरवाही विधायक  प्रणव कुमार मरपच्ची एवं मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना एवं हरी झंडी दिखाकर किया गया।


कार्यक्रम के दौरान नई पुलिस वाहनों की आकर्षक फ्लीट लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। सायरन और आधुनिक सुविधाओं से लैस इन वाहनों को देखकर लोगों में सुरक्षा के प्रति विश्वास और उत्साह दिखाई दिया। अधिकारियों ने बताया कि इन वाहनों की मदद से जिले में किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।


इस अवसर पर विधायक प्रणव मरपच्ची ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार जनसुरक्षा और सुशासन को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है। नई Dial-112 सेवा के शुरू होने से सड़क दुर्घटना, मेडिकल इमरजेंसी, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सहित हर प्रकार की आपात स्थिति में लोगों को तेजी से सहायता मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के लिए भी काफी उपयोगी साबित होगी।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक  मनोज कुमार खिलारी ने बताया कि Dial-112 योजना 4 सितंबर 2018 से राज्य के 16 जिलों में संचालित थी, जिसे अब फेज-2 नेक्स्ट जेन योजना के तहत पूरे प्रदेश के 33 जिलों तक विस्तारित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में कुल 400 अत्याधुनिक इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल तैनात किए गए हैं।


उन्होंने जानकारी दी कि इन आधुनिक वाहनों में PTZ कैमरा, डैश कैमरा, GPS डिवाइस, मोबाइल डेटा टर्मिनल (MDT) एवं स्मार्ट मोबाइल फोन जैसी आधुनिक तकनीकें उपलब्ध हैं। इन सुविधाओं से घटनास्थल की लाइव मॉनिटरिंग, रीयल-टाइम ट्रैकिंग और त्वरित संचार व्यवस्था संभव हो सकेगी, जिससे पुलिस सहायता और अधिक प्रभावी बनेगी।


नई Dial-112 सेवा के तहत पुलिस, चिकित्सा सेवा, अग्निशमन सेवा, आपदा प्रबंधन, महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं नेशनल हाईवे सेवाओं को एकीकृत कर आपातकालीन नंबर 112 से जोड़ा गया है। इससे आम नागरिकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी आपातकालीन सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। संपूर्ण व्यवस्था के संचालन के लिए रायपुर में अत्याधुनिक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर C4 स्थापित किया गया है।


कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा नई ERV एवं हाईवे पेट्रोलिंग वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान कलेक्टर  डॉ संतोष देवांगन, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई कि Dial-112 एक अत्यंत आवश्यक एवं आपातकालीन सेवा है, इसलिए इसका उपयोग केवल जरूरत पड़ने पर ही करें, ताकि वास्तविक संकट में फंसे लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाई जा सके।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ (ACGN)।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now