नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सायरन की गूंज के साथ कोरबा की सड़कों में उतरी हाईटेक Dial-112 फ्लीट, सुरक्षा व्यवस्था हुई और मजबूत – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सायरन की गूंज के साथ कोरबा की सड़कों में उतरी हाईटेक Dial-112 फ्लीट, सुरक्षा व्यवस्था हुई और मजबूत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता:-
रायपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिखाई हरी झंडी, कोरबा में उद्योग मंत्री लखन देवांगन, कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया शुभारंभ

कोरबा ACGN:- छत्तीसगढ़ में आधुनिक एवं त्वरित पुलिस सहायता व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में “नेक्स्ट जेन CG Dial-112” सेवा की शुरुआत की गई है। रायपुर में आयोजित भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के कर-कमलों से पूरे प्रदेश के 33 जिलों हेतु 400 से अधिक अत्याधुनिक Dial-112 वाहन एवं 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।


इसी क्रम में कोरबा जिले को 22 अत्याधुनिक Dial-112 वाहन प्राप्त हुए हैं। इन वाहनों का शुभारंभ कोरबा में उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन, कलेक्टर  कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा पूजा-अर्चना उपरांत हरी झंडी दिखाकर किया गया। शुभारंभ के दौरान शहर का माहौल पूरी तरह पुलिस सायरन और आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था के उत्साह से गूंज उठा।


कार्यक्रम के दौरान  नई Dial-112 वाहनें एक कतार में शहर के प्रमुख मार्गों पर एक साथ घूमती नजर आईं। सायरन बजाती हाईटेक पुलिस वाहनों की यह फ्लीट लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। शहरवासियों ने नई पुलिस व्यवस्था का स्वागत करते हुए इसे जिले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ा कदम बताया। एक साथ चलती आधुनिक वाहनों की कतार ने कोरबा में मजबूत और स्मार्ट पुलिसिंग की नई तस्वीर पेश की।


इन अत्याधुनिक वाहनों में स्मार्टफोन, GPS सिस्टम, वायरलेस रेडियो, PTZ कैमरा, डैश कैमरा, मोबाइल NVR तथा सोलर बैकअप जैसी आधुनिक तकनीकें उपलब्ध कराई गई हैं। इन सुविधाओं की मदद से घटनास्थल की लाइव मॉनिटरिंग, रीयल-टाइम ट्रैकिंग एवं त्वरित संचार सुनिश्चित किया जा सकेगा। पुलिस प्रशासन का कहना है कि इन तकनीकों से सड़क दुर्घटना, मेडिकल इमरजेंसी, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सहित हर प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराना और आसान होगा।


Dial-112 सेवा “एक्के नम्बर, सब्बो बर…” की थीम पर आधारित है, जिसके माध्यम से नागरिक वॉयस कॉल के साथ-साथ SMS, ईमेल, वेब पोर्टल, WhatsApp, चैटबॉट एवं SOS-112 इंडिया ऐप के जरिए भी सहायता प्राप्त कर सकेंगे। यह सेवा 24×7 आम जनता की सुरक्षा एवं सहायता के लिए उपलब्ध रहेगी।


कोरबा जिले के लिए इन संसाधनों से सुसज्जित वाहनों को प्राप्त करने हेतु जिले के 24 अधिकारी एवं कर्मचारी रायपुर में उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन ने कहा कि Dial-112 केवल एक सेवा नहीं बल्कि आम जनता के लिए सुरक्षा की लाइफलाइन और भरोसे का नाम है। इन वाहनों में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी समर्पण भावना एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ चौबीसों घंटे जनता की सेवा के लिए तैयार रहेंगे।


कोरबा पुलिस एवं जिला प्रशासन ने राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि संकट की हर घड़ी में आम नागरिकों तक त्वरित सहायता पहुंचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई कि Dial-112 एक अत्यंत आवश्यक आपातकालीन सेवा है, इसलिए इसका उपयोग केवल जरूरत पड़ने पर ही करें, ताकि वास्तविक संकट में फंसे लोगों तक समय पर सहायता पहुंच सके।
नई हाईटेक पुलिस वाहनों की यह शुरुआत सुरक्षित, संवेदनशील एवं सशक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। कोरबा में एक साथ दौड़ती Dial-112 वाहनों की फ्लीट ने यह संदेश साफ कर दिया कि अब जिले की सुरक्षा व्यवस्था पहले से कहीं अधिक तेज, आधुनिक और मजबूत हो चुकी है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ (ACGN)।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now