नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोयला विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कोयला विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009

दीपका पुलिस की सख्त कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में आरोपियों को भेजा गया कटघोरा जेल

कोरबा, ACGN:- कोरबा जिले के थाना दीपका क्षेत्र में पुरानी रंजिश और कोयला गिराने की बात को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ दीपका police ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर कटघोरा जेल भेज दिया है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित प्रबंधन द्वारा आरोपियों को नौकरी से भी बाहर कर दिया गया है।
मामला थाना दीपका में दर्ज अपराध क्रमांक 188/2026 से जुड़ा हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी राहुल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह 22 अप्रैल 2026 को ड्यूटी समाप्त कर अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान जब वह क्रांति दुकान के पास पहुंचा, तभी आरोपी राहुल सिंह और चन्दन सिंह अपने अन्य साथियों के साथ कार में वहां पहुंचे और पुरानी बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने युवक को रास्ते में रोककर जमीन पर गिरा दिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी।
हमले के दौरान आरोपी लगातार युवक पर प्रहार करते रहे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना स्थल पर शोरगुल सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचने लगे। लोगों को अपनी ओर आता देख आरोपी युवक को घायल अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल युवक ने अपना इलाज कराया और स्वास्थ्य में कुछ सुधार होने के बाद थाना दीपका पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर दीपका पुलिस ने प्रारंभिक रूप से विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस को मामले में गंभीर तथ्य मिले, जिसके बाद अपराध में हत्या के प्रयास से संबंधित धारा 109(1) जोड़ी गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू करते हुए दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर कटघोरा जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिलेभर में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले और हिंसक घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
दीपका क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के बाद असामाजिक तत्वों और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है।
गिरफ्तार आरोपीगण :
चन्दन सिंह, पिता सत्येंद्र सिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी मानियाराडीह थाना नबीनगर जिला औरंगाबाद (बिहार), हाल मुकाम झाबर थाना दीपका जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)
राहुल सिंह, पिता सिकंदर सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी मानियाराडीह थाना नबीनगर जिला औरंगाबाद (बिहार), हाल मुकाम झाबर थाना दीपका जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)

प्रदीप मिश्रा [संपादक]
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now