नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दीपका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

दीपका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009


सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 57 पौवा देशी शराब और होंडा शाइन बाइक जब्त

कोरबा, ACGN:- कोरबा जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना दीपका पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 57 पौवा रोमियो देशी प्लेन शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त होंडा शाइन मोटरसाइकिल जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिलेभर में लगातार अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना दीपका पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दीपका से दर्री की ओर मोटरसाइकिल में अवैध देशी शराब ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका और जांच की।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 57 पौवा रोमियो देशी प्लेन शराब बरामद की जिसकी कीमत लगभग 5 हजार रुपये बताई जा रही है। साथ ही घटना में प्रयुक्त होंडा शाइन मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है। कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
गिरफ्तार आरोपीगण :
विजय यादव, पिता बोधन यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी अयोध्यापुरी दर्री, थाना दर्री, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)
संदीप साहू, पिता बलराम साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी जेलगांव चौक क्वार्टर नंबर 583, थाना दर्री, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)

निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now