खाडापारा में हैवी ब्लास्टिंग से दहला गांव, मकानों में दरारें, ग्रामीणों में दहशत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- सौरभ साहू
भास्करपारा कोल खदान की ब्लास्टिंग से घरों में कंपन, ग्रामीणों ने लगाया गंभीर आरोप, आंदोलन की चेतावनी
सूरजपुर ACGN:- भैयाथान विकासखंड के खाडापारा गांव में भास्करपारा कोल खदान से हो रही हैवी ब्लास्टिंग के कारण ग्रामीणों में भारी दहशत फैल गई है। लगातार हो रहे तेज धमाकों और कंपन से गांव के कई मकानों में दरारें आ गई हैं, जिससे लोग अपने घरों में भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड की खदान में की जा रही ब्लास्टिंग इतनी तेज होती है कि पूरा गांव भूकंप जैसी स्थिति में कांप उठता है। धमाकों के झटकों से कच्चे और पक्के दोनों प्रकार के घरों की दीवारों में दरारें पड़ गई हैं।

सबसे अधिक प्रभावित घरों में से एक मनोज कुशवाहा का मकान भी है, जहां ब्लास्टिंग के झटकों से दीवारें चटक गई हैं। पीड़ित परिवार ने बताया कि हर धमाके के समय घर के बर्तन तक हिलने लगते हैं और छोटे बच्चे डर के कारण सहम जाते हैं।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि खदान प्रबंधन द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए मनमाने तरीके से ब्लास्टिंग की जा रही है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

ग्रामीणों ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ब्लास्टिंग पर नियंत्रण नहीं लगाया गया, नुकसान का सर्वे कर मुआवजा नहीं दिया गया और सुरक्षा के ठोस उपाय नहीं किए गए, तो वे आंदोलन और चक्काजाम करने को मजबूर होंगे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित खदान प्रबंधन और प्रशासन की होगी।
प्रदीप मिश्रा (संपादक)
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































