नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सारंगढ़-बिलाईगढ़ में विकास कार्यों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने वीसी से परखी योजनाओं की जमीनी हकीकत – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में विकास कार्यों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने वीसी से परखी योजनाओं की जमीनी हकीकत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सारंगढ़ बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

जल जीवन मिशन, राजस्व सुधार, स्वास्थ्य, शिक्षा और अधोसंरचना कार्यों की हुई विस्तृत समीक्षा, अधिकारियों को समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

सारंगढ़ बिलाईगढ़ ACGN:- सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में चल रहे विकास कार्यों और विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की। इस दौरान उन्होंने जिले में संचालित योजनाओं की जमीनी स्थिति की बिंदुवार जानकारी लेते हुए अधिकारियों को सभी कार्यों को समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर सहित जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


समीक्षा के दौरान राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर दिया गया। प्रभारी सचिव ने भू-अभिलेख, भू-अर्जन और डायवर्शन से जुड़े नक्शा-खसरा को अनिवार्य रूप से ऑनलाइन अपडेट रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट भवन, एसडीएम कार्यालय, जिला पंचायत भवन, जिला अस्पताल और ट्राइबल हॉस्टल के जीर्णोद्धार कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
जल जीवन मिशन, जल आवर्धन योजना और मल्टी विलेज पेयजल योजनाओं की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा की गई, ताकि हर घर तक शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। मनरेगा के तहत रोजगार सृजन, पीएम ग्राम सड़क योजना, स्वामित्व योजना तथा ‘लखपति दीदी’ योजना के माध्यम से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग की समीक्षा में अस्पतालों में डॉक्टरों की उपलब्धता, सामान्य प्रसव एवं ऑपरेशन की संख्या में वृद्धि तथा बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जीर्णोद्धार पर विशेष ध्यान दिया गया। वहीं पीएमश्री स्कूलों के निर्माण और शिक्षा गुणवत्ता सुधार की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई। महतारी वंदन योजना, किसान सम्मान निधि, एग्रीस्टेक पंजीयन तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के ई-केवाईसी कार्यों की भी समीक्षा की गई।
कृषि और आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा के दौरान खरीफ सीजन को देखते हुए खाद भंडारण, धान उठाव और एफसीआई में चावल भंडारण की स्थिति की जानकारी ली गई। साथ ही पेट्रोल-डीजल की निर्बाध आपूर्ति, खनिज विभाग की गतिविधियों और डीएमएफ से चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई।
प्रभारी सचिव ने कानून व्यवस्था, तीन नए कानूनों के क्रियान्वयन, उप जेल की स्थिति, सड़क सुरक्षा और नशे के खिलाफ कार्रवाई की भी गहन समीक्षा की। मुख्यमंत्री घोषणाओं के सभी कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा डीएमएफ सहायता से संचालित तेजस निःशुल्क कोचिंग, ग्राम सुखापाली में 25 एकड़ भूमि पर अमरूद की सामूहिक खेती, सपेरा बस्ती में पीएम आवास निर्माण, मकरी दरहा में सीसी रोड, लातनाला पर एनीकट निर्माण और मॉडल आंगनबाड़ियों की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

प्रदीप मिश्रा (संपादक)
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल  अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now