नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बलांगीर में अवैध बालू कारोबार पर प्रशासन का बड़ा प्रहार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बलांगीर में अवैध बालू कारोबार पर प्रशासन का बड़ा प्रहार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलांगीर, ओड़िशा

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- पवन अग्रवाल

रातभर चले संयुक्त अभियान में हाइवा, ट्रैक्टर और जेसीबी जब्त, 14 लोग हिरासत में

बलांगीर ACGN:- जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देर रात विशेष संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीमों ने जिले के विभिन्न बालू घाटों पर एक साथ दबिश देकर अवैध कारोबार में लगे वाहनों और मशीनों को जब्त किया। कार्रवाई के दौरान पूरे जिले में रातभर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
जानकारी के अनुसार अवैध बालू खनन और परिवहन को लेकर लगातार मिल रही गुप्त सूचनाओं के बाद एसपी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ तथा विभिन्न थाना प्रभारियों के नेतृत्व में कई टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक साथ अभियान चलाते हुए बालू माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।


अभियान के दौरान कुल 10 बालू लदे हाइवा, 1 टिपर, 2 जेसीबी मशीन और 3 बालू लदे ट्रैक्टर जब्त किए गए। वहीं वाहन मालिकों और चालकों के खिलाफ कुल 8 मामले दर्ज किए गए हैं तथा 14 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।


पुइंतला थाना क्षेत्र के राणीसरडा बालू घाट से 5 हाइवा और 1 जेसीबी मशीन जब्त की गई। सदर थाना क्षेत्र के गरजन बालू घाट से 2 बालू लदे ट्रैक्टर पकड़े गए। लोइसिंघा थाना क्षेत्र के फासड बालू घाट एवं चांदिमंदिर बालू घाट सालेभटा से 1 हाइवा, 1 ट्रैक्टर और 1 जेसीबी जब्त की गई। वहीं अगलपुर थाना क्षेत्र से 3 बालू लदे हाइवा, सइंतला थाना क्षेत्र के कुम्भारी बालू घाट से 1 टिपर तथा टिटिलागढ़ थाना क्षेत्र के महदा बालू घाट से 1 बालू लदा हाइवा जब्त किया गया।


प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबार में लगे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। जिला प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि अवैध बालू खनन और परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी हाल में अवैध कारोबार को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा।

प्रदीप मिश्रा (संपादक)
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल  अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now