“ऑपरेशन आघात” में तमनार पुलिस का छापा, उरबा से महुआ शराब बरामद
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- संजय जेठवानी
बाड़ी में छुपाकर रखी गई थी अवैध शराब, पुलिस ने आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई
रायगढ़, ACGN:- रायगढ़ जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस ने ग्राम उरबा में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध महुआ शराब जब्त की है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम उरबा के दर्रीपारा निवासी रामकुमार यादव अपने घर की बाड़ी में अवैध महुआ शराब छुपाकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही तमनार पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए रेड कार्रवाई की।
पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी रामकुमार यादव मौके पर मिला। पूछताछ में उसने अवैध शराब बिक्री करना स्वीकार कर लिया। आरोपी ने अपने घर की बाड़ी में छुपाकर रखी गई पीले रंग की प्लास्टिक जरीकेन में भरी करीब 12 लीटर महुआ शराब पुलिस के सामने पेश की। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 2400 रुपये बताई जा रही है।
तमनार पुलिस ने आरोपी के कब्जे से महुआ शराब जब्त कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) एवं 59-क के तहत कार्रवाई की है। इस रेड कार्रवाई में प्रधान आरक्षक बनारसी सिदार, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिदार, आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार तथा आरक्षक रंजीत कुमार भगत की अहम भूमिका रही।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ “ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार कार्रवाई जारी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले और अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






