नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शादी की पार्टी को लेकर विवाद, घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

शादी की पार्टी को लेकर विवाद, घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता:- संजय जेठवानी

घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

रायगढ़, ACGN:- शादी की पार्टी को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया, जहां घर में घुसकर महिलाओं और युवतियों के साथ मारपीट करने के मामले में घरघोड़ा police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना थाना घरघोड़ा क्षेत्र के बरकसपाली गांव की बताई जा रही है।
प्रार्थिया श्रीमती धनमोती सारथी ने थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 मई को पड़ोसी रामकुमारी सारथी के पुत्र विनोद सारथी के विवाह समारोह में उनके परिवार को आमंत्रित किया गया था। विवाह समारोह में पहुंचने पर रामलाल सारथी ने बाद में अलग से पार्टी देने की बात कहकर उन्हें वापस भेज दिया था।
रिपोर्ट के अनुसार 18 मई की शाम जब धनमोती सारथी ने रामलाल सारथी से पार्टी देने की बात पूछी तो वह नाराज होकर अपने घर चला गया। आरोप है कि रात करीब 9 बजे रामलाल सारथी, मनोज सारथी और मंगल सिंह सारथी एक साथ प्रार्थिया के घर पहुंचे और दरवाजा खोलने को लेकर गाली-गलौज करने लगे। दरवाजा नहीं खोलने पर आरोपियों ने डंडे से दरवाजा तोड़कर जबरन घर में प्रवेश किया और मारपीट शुरू कर दी।
घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची प्रार्थिया की बेटियां सुक्रिता सारथी और अनिता सारथी के साथ भी आरोपियों ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। मामले की शिकायत मिलते ही थाना घरघोड़ा पुलिस ने अपराध दर्ज कर घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में रामलाल सारथी, मंगल सिंह सारथी और मनोज सारथी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। थाना प्रभारी कुमार गौरव के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक और पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now