नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , “ऑपरेशन अंकुश” का बढ़ता दबाव, ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का बड़ा खाईवाल पहुंचा एसपी ऑफिस – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

“ऑपरेशन अंकुश” का बढ़ता दबाव, ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का बड़ा खाईवाल पहुंचा एसपी ऑफिस

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता:-

आईपीएल सट्टा नेटवर्क से जुड़ा जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर, बोला अब नहीं करूंगा सट्टे का कारोबार

रायगढ़, ACGN:- जिले में ऑनलाइन आईपीएल सट्टा नेटवर्क के खिलाफ रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी के दबाव के बीच रायगढ़ के चर्चित सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के सामने पेश होकर सट्टे के अवैध कारोबार से हमेशा के लिए तौबा करने और समाज की मुख्यधारा में लौटने की बात कही।


आरोपी जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि फरारी के दौरान वह लगातार भय और तनाव में जी रहा था। परिवार की चिंता और लगातार पुलिस कार्रवाई के कारण उसने आत्मसमर्पण करने का फैसला लिया। आरोपी ने कहा कि सट्टे के इस अवैध कारोबार का अंत केवल जेल, आर्थिक बर्बादी और सामाजिक अपमान है। उसने युवाओं और ऑनलाइन जुआ-सट्टा खेलने वालों से भी इस तरह की गतिविधियों से दूर रहने की अपील की।

आरोपी सट्टा खाईवाल- जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार


पुलिस जांच में सामने आया है कि जसमीत बग्गा रायगढ़ के चर्चित सट्टा खाईवाल करन चौधरी उर्फ करन अग्रवाल के नेटवर्क का संचालन संभालता था और स्वयं भी बड़े स्तर पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहा था। जांच एजेंसियों को उसके संबंध घरघोड़ा में पकड़े गए गौतम भोजवानी समेत रायपुर के बड़े सट्टा कारोबारियों मोहित सोमानी और प्रकाश वाधवानी से जुड़े होने के प्रमाण मिले हैं। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ और जप्ती की कार्रवाई कर रहे हैं। पुलिस अब हवाला नेटवर्क और पैसों के लेन-देन में उसकी भूमिका की भी गहराई से जांच कर रही है।

श्री शशि मोहन सिंह
एसएसपी रायगढ़

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने आरोपी को साफ शब्दों में कहा कि रायगढ़ पुलिस की नजर जिले में संचालित हर अवैध कारोबार पर है और फरारी ज्यादा दिनों तक नहीं चलती। उन्होंने कहा कि अपराध का रास्ता छोड़कर सामाजिक जीवन अपनाना ही बेहतर विकल्प है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि रायगढ़ पुलिस जिले में अवैध जुआ, ऑनलाइन सट्टा और साइबर अपराध के खिलाफ लगातार कठोर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने युवाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि आसान कमाई के लालच में अपराध का रास्ता चुनना अंततः जेल और बर्बादी की ओर ले जाता है।
गौरतलब है कि 26 अप्रैल को साइबर सेल, कोतवाली और घरघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने रायगढ़ और घरघोड़ा क्षेत्र में ऑनलाइन आईपीएल सट्टा नेटवर्क पर एक साथ दबिश देकर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उस कार्रवाई में मोबाइल फोन, डिजिटल ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड, नगदी रकम और करोड़ों के हवाला नेटवर्क से जुड़े अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे थे। जांच के दौरान पुलिस ने रायगढ़ से लेकर गोवा तक फैले सट्टा नेटवर्क का खुलासा किया और करोड़ों रुपए की संपत्ति तथा नकदी जब्त की थी। मामले में अब भी लगातार जांच जारी है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now