“ऑपरेशन प्रहार” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, 23 लाख का कबाड़ और सरिया जब्त
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- संजय जेठवानी
जूटमिल और छाल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से अवैध कबाड़ कारोबारियों में मचा हड़कंप
रायगढ़, ACGN:- जिले में अवैध कबाड़ और चोरी की संपत्ति के कारोबार पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन और एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना जूटमिल और थाना छाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 23 लाख रुपए की संदिग्ध कबाड़ और सरिया सामग्री जब्त की है। पुलिस ने दोनों मामलों में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

जूटमिल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पटेलपाली सब्जी मंडी के पास मुख्य मार्ग किनारे खड़े ओडिशा पासिंग ट्रक में भारी मात्रा में कबाड़ लोड है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव कांत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रक क्रमांक OD-19-C-4666 को घेराबंदी कर पकड़ा। जांच के दौरान ट्रक में भारी मात्रा में लोहे और टीन का कबाड़ मिला। चालक प्रमोद कुमार यादव से कबाड़ और वाहन के वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने करीब 24 टन कबाड़ और ट्रक को जब्त कर लिया जिसकी कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपए बताई जा रही है।

वहीं दूसरी कार्रवाई में थाना छाल पुलिस ने ग्राम बेहरामार में भोजराम पटेल के घर के सामने बने शेड पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि वहां बड़ी मात्रा में संदिग्ध लोहे का सरिया रखा गया है।

तलाशी के दौरान पुलिस को 5300 किलोग्राम लोहे का सरिया मिला जिसकी कीमत करीब 3 लाख 15 हजार रुपए बताई गई है। पूछताछ में भोजराम पटेल कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने सरिया को जब्त कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में चोरी के सामान, अवैध कबाड़ और संदिग्ध कारोबार के खिलाफ “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


