नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दीपका में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, ऋषिकांत सिदार के नामांकन में उमड़ा जनसैलाब – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

दीपका में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, ऋषिकांत सिदार के नामांकन में उमड़ा जनसैलाब

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

वार्ड क्रमांक 15 उपचुनाव में भाजपा ने दिखाई संगठन की ताकत, नेताओं ने विकास और सुशासन के नाम पर मांगा समर्थन

कोरबा ACGN :- कटघोरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दीपका नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 15 उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ऋषिकांत सिदार के नामांकन कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। नामांकन रैली में कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरे दीपका क्षेत्र में भाजपा का उत्साह और जनसमर्थन साफ नजर आया। रैली के दौरान भाजपा समर्थकों के नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा और चुनावी माहौल पूरी तरह भाजपा के रंग में रंगा दिखाई दिया।


नामांकन कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी कटघोरा विधायक  प्रेमचंद पटेल, रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉक्टर राजीव सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता ज्योतिनंद दुबे, नगर पालिका दीपका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा और मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और अधिक ऊर्जावान बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि दीपका क्षेत्र में जनता का विश्वास लगातार भारतीय जनता पार्टी के प्रति मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की मेहनत और विकास के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। नेताओं ने भरोसा जताया कि जनता विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति को समर्थन देते हुए भाजपा प्रत्याशी ऋषिकांत सिदार को ऐतिहासिक जीत दिलाएगी।
पूरे कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। रैली में शामिल लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और क्षेत्र में भाजपा की जीत का दावा किया। नामांकन रैली को लेकर दीपका क्षेत्र में पूरे दिन राजनीतिक माहौल गरमाया रहा और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now