नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खराब हैंडपंप सुधारने और बिजली बाधा दूर करने कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

खराब हैंडपंप सुधारने और बिजली बाधा दूर करने कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- अनादि पांडेय

समय-सीमा बैठक में पेयजल, स्वास्थ्य, कुपोषण और राजस्व प्रकरणों की समीक्षा, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश

रायपुर ACGN :- कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सोसायटी सभाकक्ष में कलेक्टर  डॉ गौरव सिंह की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। बैठक के दौरान पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, कुपोषण, राजस्व प्रकरण और बिजली व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले के सभी खराब हैंडपंपों को जल्द से जल्द सुधारा जाए ताकि लोगों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में भू-जल स्तर की समस्या है वहां वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही गंभीर पेयजल संकट वाले इलाकों में तत्काल राहत उपलब्ध कराने के साथ भविष्य के लिए स्थायी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं ताकि जरूरतमंद नागरिकों को इलाज के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।
महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा में कलेक्टर ने जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए अधिक से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों को “कुपोषण मुक्त आंगनबाड़ी” के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें।
राजस्व प्रकरणों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने संयुक्त खाता विभाजन और फौती नामांतरण जैसे लंबित मामलों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रकरणों के समय पर निराकरण से पात्र किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ समय पर मिल सकेगा।
बैठक में विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि मौसम को देखते हुए बिजली अवरोध की स्थिति उत्पन्न होने पर उसका तत्काल समाधान किया जाए ताकि आम नागरिकों को परेशानी न हो। उन्होंने “प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना” का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक लोगों तक योजना का लाभ पहुंचाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
बैठक में नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now