नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने बस्तर पहुंचे योगी आदित्यनाथ – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने बस्तर पहुंचे योगी आदित्यनाथ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बस्तर छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर, 19 मई 2026// मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल होने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath बस्तर पहुंचे, जहां छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप उन्हें राजकीय गमछा भेंट कर सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक का आयोजन आज बस्तर में किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न राज्यों के बीच समन्वय, विकास तथा प्रशासनिक विषयों पर व्यापक चर्चा की जाएगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के बीच विभिन्न समसामयिक मुद्दों, राज्यों के बीच आपसी समन्वय तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। बैठक में सुशासन, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now