नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रदेशभर में अवैध खनन पर सख्ती, खनिज विभाग की टीमों की लगातार निगरानी जारी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

प्रदेशभर में अवैध खनन पर सख्ती, खनिज विभाग की टीमों की लगातार निगरानी जारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- अनादि पांडेय

शिवनाथ नदी में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, तीन मशीनें जप्त

रायपुर ACGN :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशों के बाद प्रदेश में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ खनिज विभाग का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। खनिज विभाग की केंद्रीय उड़नदस्ता टीम और जिला स्तरीय जांच दल विभिन्न जिलों के खनन क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रहे हैं और जहां भी अवैध उत्खनन की शिकायत मिल रही है वहां त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बिलासपुर जिले में खनिज विभाग ने मध्यरात्रि को बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवनाथ नदी में चल रहे अवैध रेत उत्खनन का खुलासा किया है।


खनिज विभाग के सचिव और संचालक के निर्देश पर केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने बिलासपुर जिले के पचपेड़ी तहसील अंतर्गत ग्राम उदईबंध और अमलडीहा क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान शिवनाथ नदी में मशीनों के माध्यम से बड़े पैमाने पर अवैध रेत उत्खनन किया जाना पाया गया। मौके पर तीन चैन माउंटेन मशीनें अवैध उत्खनन में लगी हुई थीं। जांच दल को देखते ही मशीन ऑपरेटर मशीनों को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।


खनिज विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत ग्राम उदईबंध में दो और अमलडीहा में एक चैन माउंटेन मशीन को जप्त कर सील कर दिया। विभाग द्वारा संबंधित पक्षों को जवाब प्रस्तुत करने हेतु नोटिस भी जारी किया गया है तथा नोटिस मशीनों के मुख्य द्वार पर चस्पा किया गया है।


खनिज विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि शासन को राजस्व हानि पहुंचाने वाली अवैध गतिविधियों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेशभर में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now