नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एसपी विजय पाण्डेय के एक्शन से अपराधियों में हड़कंप, माइनिंग टास्क फोर्स का गठन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

एसपी विजय पाण्डेय के एक्शन से अपराधियों में हड़कंप, माइनिंग टास्क फोर्स का गठन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :-

तबादलों के साथ अवैध रेत उत्खनन पर सख्ती, ड्रोन से होगी निगरानी

जांजगीर-चांपा ACGN :- राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद में आईपीएस इंडक्शन प्रशिक्षण पूरा कर जिला मुख्यालय लौटते ही पुलिस अधीक्षक  विजय पांडे ने जिले में कानून व्यवस्था को लेकर बड़ा एक्शन शुरू कर दिया है। एसपी विजय पाण्डेय ने एक साथ दो महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए जहां पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया है, वहीं अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए विशेष “Illegal Mining Task Force” का गठन भी कर दिया है। एसपी के इस सख्त कदम के बाद जिले में अपराधियों और अवैध कारोबारियों में हड़कंप का माहौल देखा जा रहा है।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक कमलेश कुमार शेंडे को नवागढ़ थाना प्रभारी पद से हटाकर रक्षित केंद्र जांजगीर भेजा गया है। वहीं यातायात शाखा में पदस्थ निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय को नवागढ़ थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा सउनि सियाराम यादव का स्थानांतरण थाना नवागढ़ से थाना बम्हनीनडीह किया गया है। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक कसावट और कार्यप्रणाली में तेजी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इसी के साथ एसपी विजय पाण्डेय के निर्देशन में जिले में अवैध रेत उत्खनन, भंडारण और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष माइनिंग टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इस टास्क फोर्स का पर्यवेक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप करेंगे। जांजगीर मुख्यालय से संचालित होने वाली इस टीम में दो अलग-अलग टास्क फोर्स बनाई गई हैं, जिनमें प्रधान आरक्षक और आरक्षकों की विशेष टीम शामिल की गई है।
पुलिस विभाग के अनुसार यह टीम अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की सूचना मिलने पर संबंधित थाना प्रभारियों के साथ संयुक्त कार्रवाई करेगी। जिले के संवेदनशील नदी घाटों, प्रमुख मार्गों और चिन्हित क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग और सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। साथ ही ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी नदी और रेत घाटों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी ताकि अवैध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अवैध रेत उत्खनन, भंडारण और परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ खनिज अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजस्व, खनिज और पुलिस विभाग के संयुक्त समन्वय से यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।
एसपी विजय पाण्डेय के जिले की कमान संभालते ही आम नागरिकों में उत्साह और भरोसे का माहौल देखने को मिल रहा है। लंबे समय से लोग जिले में अपराध और अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठे थे। अब उनके लौटने और सख्त फैसलों के बाद जहां आमजन में खुशी है, वहीं अपराधियों में भय का वातावरण साफ नजर आने लगा है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now