नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ऑपरेशन “आघात” से अवैध शराब कारोबारियों पर पुलिस का बड़ा वार, 64 लीटर महुआ शराब जब्त – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ऑपरेशन “आघात” से अवैध शराब कारोबारियों पर पुलिस का बड़ा वार, 64 लीटर महुआ शराब जब्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- संजय जेठवानी

तीन थाना क्षेत्रों में लगातार रेड कार्रवाई, पांच आरोपी पुलिस गिरफ्त में

रायगढ़ ACGN :- जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” लगातार तेज होता जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के निर्देशन में घरघोड़ा, छाल और भूपदेवपुर थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश देकर कुल 64 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
घरघोड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम अमलीडीह में मुखबिर की सूचना पर आरोपी धनीराम राठिया के घर दबिश दी। यहां आरोपी घर में अवैध शराब बिक्री करते मिला, जिसके कब्जे से 7 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब, बिक्री रकम और शराब बिक्री में उपयोग की जा रही सामग्री जब्त की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने गोहडीडीपा वार्ड क्रमांक 05 में महिला आरोपिया अनिला यादव के घर रेड कार्रवाई की, जहां महिला घर की परछी में अवैध शराब रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रही थी। पुलिस ने मौके से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर आरोपिया को गिरफ्तार किया। दोनों मामलों में आबकारी एक्ट के तहत अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए।
इधर छाल थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में ग्राम खर्रा में लगातार दो अलग-अलग रेड कार्रवाई की गई।

पहली कार्रवाई में आरोपी परदेशी धनवार को उसके बाड़ी में अवैध शराब बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 13 लीटर महुआ शराब और बिक्री रकम बरामद हुई।

दूसरी कार्रवाई में आरोपी बंधन धनवार को भी शराब बिक्री करते पकड़ा गया, जिसके कब्जे से 14 लीटर महुआ शराब और बिक्री रकम जब्त की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
वहीं भूपदेवपुर पुलिस ने उप निरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में ग्राम कछार में पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर सूचना पर महिला आरोपिया ललिता राणा के घर के पीछे बाड़ी में दबिश दी।

पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद कुछ लोग भाग निकले, लेकिन पुलिस ने रेड कार्रवाई कर एक प्लास्टिक जरीकेन में भरी 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर ली। शराब रखने और बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर महिला आरोपिया के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आने वाले दिनों में भी यह अभियान और तेज किया जाएगा। साथ ही आमजन से भी अपील की गई है कि अवैध शराब कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now