नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बस्तर में पहली बार होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की ऐतिहासिक बैठक – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बस्तर में पहली बार होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की ऐतिहासिक बैठक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जगदलपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

अमित शाह की अध्यक्षता में होगी उच्च स्तरीय बैठक, कई राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

जगदलपुर ACGN :- बस्तर पहली बार एक ऐतिहासिक और उच्च स्तरीय राष्ट्रीय बैठक का साक्षी बनने जा रहा है। 19 मई 2026 को जगदलपुर में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे बस्तर के इतिहास का महत्वपूर्ण दिन बताते हुए कहा कि यह आयोजन क्षेत्र में बढ़ते विश्वास, शांति और विकास का प्रतीक है।
बैठक में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री  मोहन यादव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी का मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों और राज्यों के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी सार्थक चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कभी नक्सल हिंसा की चुनौती से जूझने वाला बस्तर अब तेजी से बदल रहा है और शांति, सुरक्षा तथा विकास की नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि देश के वरिष्ठ नेतृत्व और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी यह दर्शाती है कि अब बस्तर को नई दृष्टि से देखा जा रहा है। यह आयोजन पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।
उन्होंने विश्वास जताया कि इस बैठक से अंतरराज्यीय समन्वय को नई मजबूती मिलेगी तथा सुरक्षा, विकास और प्रशासनिक सहयोग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय सामने आएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह बैठक विकसित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बस्तर के निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक भूमिका निभाएगी और क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now